Sports

Harmanpreet Kaur: सालभर में दूसरा वर्ल्ड कप जीतने की तैयारी में हरमनप्रीत कौर, श्रीलंका सीरीज से पहले भरी हुंकार

Last Updated:December 20, 2025, 23:15 IST

Harmanpreet Kaur T20 World Cup 2026: हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय महिला टीम ने इसी साल इतिहास रचा और पहली बार वनडे वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीती. भारतीय टीम का फोकस अब अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतना है. हरमनप्रीत कौर ने इसके लिए हुंकार भर ली है.सालभर में दूसरा वर्ल्ड कप जीतने की तैयारी में हरमनप्रीत कौर, भरी हुंकारहरमनप्रीत कौर

नई दिल्ली. भारतीय महिला टीम के लिए 2025 बेहद ही खास रहा. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में टीम ने पहली बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर इतिहास रचा. दो नवंबर को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को फाइनल में शिकस्त दी और वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाई. टीम इंडिया अब सालभर के अंदर दूसरी वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाने की तैयारी में है. दरअसल, हरमनप्रीत कौर ने अगले साल होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप की हुंकार भरी है.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज से पहले कहा कि एकदिवसीय वर्ल्ड कप में सफल अभियान के बाद टीम अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए लंबे समय से मैदान पर उतरने का इंतजार कर रही है. भारत रविवार को श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मैच खेलेगा. यह सीरीज हरमनप्रीत की कप्तानी में घरेलू मैदान पर ऐतिहासिक वनडे वर्ल्ड कप जीत के एक महीने से ज्यादा समय बाद शुरू हो रही है.

हरमनप्रीत कौन ने क्या कहा?हरमनप्रीत ने मैच से पहले कहा, ‘वनडे वर्ल्ड कप जीत के बाद हमारा शेड्यूल काफी बिजी था, लेकिन मुझे हर वर्ल्ड कप के बाद ऐसा ही शेड्यूल चाहिए. इसलिए मुझे कोई दिक्कत नहीं है. हम इस सीरीज को लेकर बहुत उत्साहित हैं. पिछले एक महीने से हम मैदान पर उतरने का इंतजार कर रहे थे, क्योंकि आखिरकार मैदान पर खेलना ही हमें सबसे ज्यादा खुशी देता है.’ उन्होंने कहा, ‘कल हम अपना पहला मैच खेलने जा रहे हैं और इसका हमें बेसब्री से इंतजार है. यह हमारे लिए बहुत जरूरी सीरीज है और उम्मीद है कि हम सब अपना बेस्ट देंगे.’

हरमनप्रीत कौर

टीम में कुछ युवा खिलाड़ियों के आने पर हरमनप्रीत ने कहा, ‘हमारा टारगेट अगले छह महीनों में होने वाला टी20 वर्ल्ड कप है और उससे पहले हम ज्यादा से ज्यादा टी20 क्रिकेट खेलना चाहते हैं. कल से इसकी शुरुआत हो रही है और टीम में कुछ नए खिलाड़ी हैं. यह उन्हें मौका देने का सही समय है ताकि वे समझ सकें कि अगले वर्ल्ड कप में हमें कैसे आगे बढ़ना है.’ उन्होंने कहा, ‘यह सीरीज हम सबके लिए बहुत जरूरी है और हम खुलकर बिना किसी दबाव के वही टी20 क्रिकेट खेलना चाहते हैं जो हम पिछले कुछ सालों से खेलते आ रहे हैं.’

हरमनप्रीत ने श्रीलंका को एक बैलेंस्ड टीम बताया और कहा कि उनकी बैटिंग और स्पिन डिपार्टमेंट काफी मजबूत है. उन्होंने कहा, ‘श्रीलंका की टीम काफी बैलेंस्ड है, खासकर उनकी बैटिंग. चामरी (अटापट्टू) एक अहम खिलाड़ी हैं जिन पर टीम काफी निर्भर करती है. उनका स्पिन अटैक भी काफी मजबूत है और वे एशियाई कंडीशंस में अच्छा खेलते हैं. हमें उनकी ताकत और कमजोरियों का पता है और अब फोकस इस पर है कि हम उनके खिलाफ अपना बेस्ट कैसे दे सकते हैं.’ हरमनप्रीत ने कहा कि वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम अब शांत मन से वर्ल्ड कप खेलेगी.

About the AuthorShivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

December 20, 2025, 23:15 IST

homecricket

सालभर में दूसरा वर्ल्ड कप जीतने की तैयारी में हरमनप्रीत कौर, भरी हुंकार

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj