‘ऑडियंस फिर से प्यार में पड़ गई’, तेरे इश्क में की रिलीज पर हर्षवर्धन राणे का पोस्ट, बोले- ब्लॉकबस्टर रहा साल 2025

Last Updated:November 29, 2025, 08:16 IST
रोमांटिक फिल्मों के लिए साल 2025 खास रहा. 2016 की फिल्म सनम तेरी कसम दोबारा रिलीज होने के बाद ब्लॉकबस्टर साबित हुई. वहीं, सैयारा और फिर एक दीवाने की दीवानियत का भी बॉक्स ऑफिस पर जादू चला. अब तेरे इश्क में शुक्रवार को रिलीज हुई है. ऐसे में हर्षवर्धन राणे ने रोमांटिक फिल्मों की सफलता पर रिएक्ट किया और कहा कि ऑडियंस रोमांटिक मूवीज के प्यार में पड़ गई है.
ख़बरें फटाफट
साल 2025 में सफल साबित हुईं कई रोमांटिक फिल्में.
नई दिल्ली. साल 2025 में रोमांटिक और म्यूजिकल फिल्मों का जमकर जादू चला. हाल ही में रिलीज हुई सैयारा और फिर एक दीवाने की दीवानियत पर लोगों ने जमकर प्यार लुटाया. अब धनुष और कृति सेनन की मूवी ‘तेरे इश्क में’ रिलीज हुई, जिसे बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. एक्टर हर्षवर्धन राणे का मानना है कि इन फिल्मों की सफलता बताती है कि ऑडियंस फिर से प्यार में पड़ गई है.
View this post on Instagram



