Entertainment

‘पुरानी फोटो देखी है’, राखी सावंत ने ‘नेचुरल ब्यूटी’ उर्वशी पर कसा तंज, प्लास्टिक सर्जरी के झूठ की खोली पोल-पट्टी

नई दिल्ली. ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं. वो बेबाकी से बिना डरे हर मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखती हैं. उन्होंने एक बार फिर अपने विवादित बयान से लोगों का खूब ध्यान खींचा है. इस बार राखी सावंत ने उर्वशी रौतेला पर निशाना साधा है. इससे पहले भी वो बॉलीवुड एक्ट्रेस पर तंज कस चुकी हैं और अब राखी सावंत ने कॉस्मेटिक सर्जरी को लेकर उर्वशी के दावों को झूठा करार दिया. वो कहती हैं कि खुद को नेचुरल ब्यूटी बताने वाली उर्वशी की पहले की फोटोज सबने देखी है.  

हाल ही में उर्वशी रौतेला ने कहा कि वह नेचुरल ब्यूटी हैं और उन्होंने किसी भी तरह की कोई कॉस्मेटिक सर्जरी कराने से साफ मना कर दिया. उर्वशी अक्सर अपने इंटरव्यू में कहती हैं कि आजतक किसी ने उनके चेहरे को हाथ भी नहीं लगाया. वो अपनी सुंदरता का श्रेय अपने माता-पिता और पहाड़ी होने को देती हैं. अब राखी सावंत ने उनके इन दावों को झूठा बताते हुए उनपर निशाना साधा.

राखी सावंत ने उर्वशी रौतेला पर साधा निशाना

बॉलीवुड बबल के साथ एक इंटरव्यू में राखी सावंत कॉस्मेटिक सर्जरी कराने के बारे में बात कर रही थीं. वो कहती हैं कि कई सितारे सीक्रेट तौर पर सर्जरी करा लेते हैं, लेकिन वो पब्लिक में कभी इस बात को स्वीकार नहीं करते हैं. वो आगे बताती हैं, ‘बहुत सारे लोगों ने अपनी हथेलियों की हड्डियां तुड़वा के कमर पतली कर ली है. यह नया स्टाइल है, समझे? ये लोग चीन, भूटान, बैंकॉक, अमेरिका, कनाडा जाते हैं, और अपनी कमर की ऊपर वाली दो हड्डियां तुड़वा के अंदर कर लेते हैं. यह स्टाइल है आजकल! लोग नहीं बोलते, क्यों बोलने का? उनको लगता है, ‘क्यों बोलूं भाई, मेरी मस्त दाल-रोटी चल रही है!”.

ड्रामा क्वीन ने उर्वशी के ‘नेचुरल ब्यूटी’ वाले दावों पर कसा तंज

उर्वशी के नेचुरल ब्यूटी वाले दावों पर तंज कसते हुए उन्होंने सीधा निशाना साधते हुए कहा, ‘कुछ लोग नहीं बोलते ना, फिर उर्वशी की तरह सब बोलते हैं, ‘मैं तो जन्म से, पैदाइशी ऐसी ही हूं!’ उर्वशी, हमने तुम्हारी पुरानी फोटो देखी है बहन! कृपया, सब पुरानी फोटो देखो’. अपनी बातों पर सफाई पेश करते हुए एक्ट्रेस आगे कहती हैं, कि वह किसी को सर्जरी कराने के लिए जज नहीं कर रही हैं’.

ड्रामा क्वीन बताती हैं, ‘देखो भाई, एक बात बोलूं – सर्जरी करो या ना करो, वो आपकी मर्जी है, आपका अधिकार है. आपको अच्छा दिखना है, आपकी दाल-रोटी चल रही है, सर्जरी से आपको काम मिल रहा है, तो करना चाहिए! उसमें कोई बुरी बात नहीं है. आपकी बॉडी है, कोई थैली में भाड़े का थोड़ी ले जा रहे हो!’

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj