Health

Healthy Diet Tips : हमेशा अगर आप हेल्दी और फिट रहना चाहते हैं… तो आज से ही इन चीजों का करें सेवन, मिलेंगे स्वास्थ्य के कई फायदे!

Healthy Diet Tips : कुछ आदतें अच्छी मानी जाती हैं और कुछ बुरी. लेकिन कई बार हम जिन आदतों या खाने-पीने की चीजों को हेल्दी समझते हैं, वही धीरे-धीरे हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक बन सकती हैं. बहुत से लोग इसे महसूस नहीं करते. आयुर्वेद में बताया गया है कि हमारे शरीर के लिए क्या सही नहीं है और हमें कौन सी चीजें नहीं करनी चाहिए. इस आर्टिकल में ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में बताया गया है.

आपकी हर आदत या खाने की चीज़ समय के साथ आपके स्वास्थ्य को अच्छा या बुरा दोनों तरह से प्रभावित कर सकती है. जो चीज़ आपको सही लगती है, वो असल में दिल की बीमारी या डायबिटीज जैसी दिक्कतें ला सकती है. इससे आपकी इम्युनिटी भी कम हो सकती है और शरीर की बीमारियों से लड़ने की ताकत घट सकती है. कम एनर्जी की वजह से आप जल्दी थक सकते हैं. एसिडिटी, डाइजेशन की दिक्कतें, स्ट्रेस, चिंता और दिमागी कमजोरी भी हो सकती है. खराब खाने की आदतें शरीर के संतुलन को बिगाड़ती हैं, पाचन को कमजोर करती हैं और शरीर में टॉक्सिन जमा करती हैं. अगर आप एक भी मील स्किप करते हैं तो मेटाबॉलिज्म पर असर पड़ सकता है…

खाने में फल, सब्जियां, अनाज, नट्स और दूध से बनी चीजें शामिल करेंजल्दी-जल्दी खाने से डाइजेशन खराब होता है और जल्दी भूख लगती है, जिससे ओवरईटिंग हो सकती है. इसलिए खाना सही समय पर और अच्छे से चबा कर खाएं. कुछ जूस में बहुत शुगर होती है, तले हुए खाने और ज्यादा सोडा जैसी चीजें सेहत पर बुरा असर डालती हैं. कार्बोहाइड्रेट और हेल्दी फैट्स को पूरी तरह से छोड़ना भी दिल और किडनी के लिए ठीक नहीं है. इसलिए रोज के खाने में फल, सब्जियां, अनाज, नट्स और दूध से बनी चीजें जरूर शामिल करें.

सीजनल खाना खाएंसीजनल खाना खाएं, खूब पानी पिएं, हर्बल ड्रिंक्स और चाय लें, और सही मात्रा में कार्ब्स और हेल्दी फैट्स लें. ज्यादा एक्सरसाइज या बिल्कुल न करना दोनों ही शरीर के लिए ठीक नहीं है.

रेगुलर एक्सरसाइज करेंरेगुलर और सही मात्रा में एक्सरसाइज करें. योगा और मेडिटेशन जैसी पारंपरिक चीजें अपनाएं. ज्यादा सोना या कम सोना दोनों ही शरीर के नेचुरल रिदम को बिगाड़ते हैं और दिमाग पर असर डालते हैं.

रोज कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेंरोज कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लें. सोने का एक टाइम फिक्स करें और सोने से पहले स्क्रीन का इस्तेमाल न करें. रात को हल्दी वाला दूध पीना मन को शांत करता है, सूजन कम करता है और डाइजेशन को बेहतर बनाता है.

Disclaimer : इस खबर में दी गई जानकारी और सलाह एक्सपर्ट्स से बातचीत पर आधारित है. यह सामान्य जानकारी है, पर्सनल सलाह नहीं. इसलिए किसी भी सलाह को अपनाने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें. किसी भी नुकसान के लिए News-18 जिम्मेदार नहीं होगा.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj