5.10 मिनट तक मनाती रही हीरोइन, हीरो ने नहीं दिया भाव, उदित नारायण-साधना सरगम ने गाने को बना दिया अमर

नई दिल्ली. साल 1992 की फिल्म जिगर का मेरे दिल को करार आ जाए 90 के दशक के उन रोमांटिक गानों में से है, जो आज भी कानों में पड़ते ही एक सुकून का अहसास कराते हैं. इस गाने में अजय देवगन और करिश्मा कपूर की जोड़ी नजर आई थी, जो उस दौर की काफी हिट जोड़ी मानी जाती थी. इस गाने को आनंद- मिलिंद की मशहूर जोड़ी ने संगीत दिया था, जिन्होंने उस समय मेलोडी का जादू बिखेरा हुआ था. उदित नारायण और साधना सरगम की सुरीली आवाजों ने इसे और भी यादगार बना दिया. गाने के बोल समीर ने लिखे हैं, जो बहुत ही सादगी से प्यार के इकरार को बयां करते हैं. फिल्म में करिश्मा कपूर की मासूमियत और अजय देवगन का शांत स्वभाव दर्शकों को खूब पसंद आया था. आज भी जब 90 के दशक के सॉफ्ट रोमांस की बात होती है, तो यह गाना प्लेलिस्ट में अपनी जगह जरूर बनाता है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।homevideos
मनाती रही हीरोइन, हीरो ने नहीं दिया भाव, उदित-साधना ने गाने को बना दिया अमर



