Rajasthan

आतंकी हमले के बाद राजस्थान के बॉर्डर्स पर हाई अलर्ट, रेंज IG और BSF आईजी कर रहे सख्त मॉनिटरिंग

Last Updated:April 26, 2025, 08:17 IST

जैसलमेर और बाड़मेर की सीमा पर एहतियात के तौर पर जोधपुर संभाग के आईजी विकास कुमार खुद पल-पल का अपडेट ले रहे हैं तो वही सीमा सुरक्षा बल के आईजी एम एल गर्ग बीएसएफ के क्षेत्र में लगातार मॉनिटरिंग करने के साथ पल-पल …और पढ़ेंX
रेंज
रेंज आईजी ओर बीएसएफ आईजी कर रहे मॉनिटरिंग

जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के आतंकी खेल के बाद पूरे देश भर में जिस तरह सुरक्षा और गुप्तचर एजेंसियां और अधिक सतर्क और सावधान है इसी बीच भारत और पाकिस्तान की राजस्थान से सटी 1000 किलोमीटर की सीमा पर सीमा सुरक्षा बल के अलावा अन्य एजेंसीया पूरी तरह से सतर्क है. रेंज आईजी विकास कुमार और बीएसएफ आईजी एम एल गर्ग की आपसी समन्वय की तस्वीर सामने आई है.

दोनों अधिकारियों ने अपने-अपने अनुभव और जिम्मेदारियां के आधार पर सीमा क्षेत्र का दौरा किया. बीएसएफ आईजी एमएल गर्ग लगातार कर रहे समीक्षा के साथ अपने डायरेक्शन में आने वाले सभी जिलों में बीएसएफ के अधिकारियों से फीडबैक लिया जा रहा है. वही आईजी विकास कुमार ने जैसलमेर बाड़मेर के अलावा गुजरात की सीमा से सटे जिलों में भी फीडबैक लिया जा रहा है.

गुजरात सीमा पर विशेष सतर्कतागुजरात से सटी पाकिस्तान सीमा को ध्यान में रखकर हर तरह से बरती जारी सतर्कता सिरोही और जालौर सटा है गुजरात की सीमा से गुप्तचर और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा बरती जा रही पूरी तरह से चौकसी निगरानी रखी जा रही है.

जोधपुर संभाग आईजी और बीएसएफ आईजी की एक्टिव निगरानीजैसलमेर और बाड़मेर की सीमा पर एहतियात के तौर पर जोधपुर संभाग के आईजी विकास कुमार खुद पल-पल का अपडेट ले रहे हैं तो वही सीमा सुरक्षा बल के आईजी एम एल गर्ग बीएसएफ के क्षेत्र में लगातार मॉनिटरिंग करने के साथ पल-पल का फीडबैक ले रहे हैं. भारत और पाकिस्तान की सीमा से सटे अलग-अलग क्षेत्र में भारत 24 की टीमें भी लगातार चप्पे चप्पे पर मौजूद है और पल-पल का अपडेट दे रही है.

हर वाहन की जांच, संदिग्धों पर नजरहाइवे से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन की तलाशी और छानबीन की जा रही है. इसके अलावा सीमावर्ती क्षेत्रों में बिना सत्यापन के रह रहे लोगों की जानकारी जुटाना के साथ ही इलाके में एरिया डोमिनेशन चलाकर संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया जा रहा है.

Location :

Jodhpur,Rajasthan

First Published :

April 26, 2025, 08:17 IST

homerajasthan

आतंकी हमले के बाद बॉर्डर्स पर हाई अलर्ट, BSF आईजी कर रहे सख्त मॉनिटरिंग

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj