Rajasthan

Hightech Science Lab in Barmer: Hands-on Learning for Students.

Last Updated:October 12, 2025, 16:02 IST

Hightech Science Lab in Barmer: बाड़मेर के ढूंढा गांव में राजस्थान शिक्षा विभाग और बायफ संस्थान की पहल से हाईटेक साइंस लैब स्थापित की गई. यह जोधपुर संभाग की पहली सरकारी लैब है, जहां छात्र केवल किताबों के बजाय मॉडल्स और प्रयोगों के माध्यम से विज्ञान सीख रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

बाड़मेर. पश्चिम सरहद पर बसे बाड़मेर के ढूंढा गांव के सरकारी स्कूल में अब छात्र मानव कंकाल, अंतरिक्ष मॉडल और सौर मंडल को सिर्फ़ पढ़ नहीं रहे बल्कि छूकर, देखकर और समझकर सीख रहे हैं. राजस्थान शिक्षा विभाग और बायफ संस्थान की पहल से बनी यह हाईटेक साइंस लैब जोधपुर संभाग की पहली सरकारी लैब है जिसने बच्चों की पढ़ाई को मजेदार बना दिया है.

बाड़मेर जैसे सुदूर ग्रामीण इलाकों में साइंस विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा बढ़ाने और रुचि पैदा करने के लिए हाईटेक साइंस लैब स्थापित की गई है. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आदर्श ढूंढा में यह लैब बच्चों को प्रायोगिक शिक्षा का अनुभव दे रही है.

मॉडल्स और उपकरणों से सीखने का नया तरीकालैब में मानव कंकाल, अंतरिक्ष मॉडल्स, सौर मंडल की संरचना और अन्य वैज्ञानिक उपकरण लगाए गए हैं. छात्र अब केवल किताबों के ज़रिए नहीं बल्कि मॉडल्स और प्रयोगों के माध्यम से विज्ञान के सिद्धांतों को समझ रहे हैं. साइंस लैब प्रभारी मेघराज नामा के अनुसार, यहां भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान के मॉडल भी मौजूद हैं, जिससे विद्यार्थी आसानी से प्रैक्टिकल कर ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं.

किताबों से हटकर अनुभव और खोज पर ध्यानप्रधानाचार्य जगदीश कुमार नामा ने बताया कि यह जोधपुर संभाग की पहली ऐसी साइंस लैब है जो किसी सरकारी विद्यालय में स्थापित हुई है. इससे ग्रामीण बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि और आत्मविश्वास दोनों बढ़े हैं.

पहले बच्चे केवल चित्रों और सैद्धांतिक ज्ञान के सहारे विज्ञान पढ़ते थे, लेकिन अब वे अपने हाथों से प्रयोग कर यह समझ रहे हैं कि विज्ञान सिर्फ किताब नहीं बल्कि अनुभव और नई-नई खोज का विषय भी है.

Location :

Barmer,Barmer,Rajasthan

First Published :

October 12, 2025, 16:02 IST

homerajasthan

बाड़मेर में खुली जोधपुर संभाग की पहली हाईटेक साइंस लैब

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj