hilariously funny jokes laughter that you cannot stop for quick laugh duniya ka sabse majedar chutkule | टीचर ने पूछा कि क्या आप देश के लिए जान दे सकते हो? छात्र ने दिया ऐसा जवाब, सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Last Updated:May 05, 2025, 20:36 IST
Funny Jokes In Hindi: हंसी सेहत के लिए जरूरी है, इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं. यहां कुछ मजेदार जोक्स हैं जो आपकी हंसी रोक नहीं पाएंगे.
इन मजेदार जोक्स से करें दिन की शुरुआत. तनाव हो जाएगा दूर.
हाइलाइट्स
हंसी सेहत के लिए जरूरी है, इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट भी हंसने की सलाह देते हैं.काम के दवाब में आजकल लोग पूरी तरह हंसना भूल चुके हैं.इन मजेदार जोक्स को आप मोबाइल के जरिए दोस्तों को भी भेज सकते हैं.
Funny Jokes: हर कोई खुश रहना चाहता है, लेकिन आजकल की भागदौड़ लाइफ में लोग अक्सर परेशान रहते हैं. चिंता और तनाव हर किसी की जिंदगी में आते हैं, लेकिन जरूरी है आप उनसे कैसे निपटते हैं. बड़े बड़े हेल्थ एक्सपर्ट और योग गुरु भी आज कल की भागमभाग जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं. इसके अलावा जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं. इसीलिए हम आपके लिए एक से बढ़कर एक हंसी के हंसगुल्ले लेकर आते हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का यह सफर-
मजेदार वायरल जोक्स
मोनी ने टोनी से पूजा जब कोई सुबह-सुबहआवाज लगाने से भी न उठे तो क्या करें.टोनी- उसके कान में जाकर धीरे से कह दोतेरे पापा तेरा मोबाइल चेक कर रहे हैं…!
डॉक्टर – कहिए कैसे आना हुआ,राजू- डॉक्टर साहब लिवल में बहुत दर्द हो रहा है.डॉक्टर- शराब पीते हो ?राजू- हां- हां बिल्कुल पर छोटा पैक ही बनाना.
चिंटू जंगल में जा रहा था, अचानक भालू देखकरसांस रोककर जमीन पर लेट गयाये देखकर भालू आया और चिंटू के कान में बोलाभूख नहीं है, वरना सारी होशियारी निकाल देता.
टीचर: लड़कियों का पीछा नहीं करोगे!बच्चे : नहीं करेंगे.टीचर: लड़कियों से दोस्ती नहीं करोगे!बच्चे : नहीं करेंगे.टीचर: वतन के लिए जान दे दोगे!बच्चे: दे देंगे, फिर ऐसी जिन्दगी को जी कर करेंगे भी क्या..
वकील: हत्या की रात तुम्हारे पति के अंतिम शब्द?महिला: मेरा चश्मा कहां है संगीता…?वकील: तो इसमें मारने वाली क्या बात थी…?महिला: मेरा नाम रंजना है!महिला के इस बयान के बाद पूरा कोर्ट खामोश हो गया.
रिंकी टिंकू से- क्या कर रहे हो?टिंकू – मच्छर मार रहा हूं.रिंकी – अब तक कितने मारे?टिंकू- पांच मारे.. तीन फीमेल और दो मेल.रिंकी – कैसे पता चला कि मेल कौन है और फीमेल कौन?टिंकू – तीन आईने पर बैठे थे और दो बियर के पास.
homelifestyle
Jokes: टीचर ने पूछा कि आप देश के लिए जान दे सकते हो? हंसा देगा छात्र का जबाव



