हाड़ोती के पर्यटन स्थलों और बाजारों में चलेगा होटल फेडरेशन का व्यापक स्वच्छता अभियान, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Last Updated:January 02, 2026, 13:46 IST
हाड़ोती अंचल के कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ में पर्यटन स्थलों व शहर के बाजारों को स्वच्छ और आकर्षक बनाने के लिए होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान, कोटा डिवीजन द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा. अभियान के तहत साफ-सफाई, रंग-रोगन, डस्टबिन वितरण और पर्यटन मार्गों के सुधार के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं.
होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान, बूंदी इकाई द्वारा नगर परिषद सभापति सरोज अग्रवाल, समाजसेवी भरत शर्मा, उपाध्यक्ष प्रदीप चांदवानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश श्रृंगी, सचिव लोकेश सुखवाल, सह-कोषाध्यक्ष भगवान मंडावरा और बूंदी होटल एंड मैरिज गार्डन एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक दाघिच के नेतृत्व में शहर के प्रमुख बाजारों में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान व्यापारियों और ठेला संचालकों से बूंदी को स्वच्छ और अतिक्रमण मुक्त बनाने की अपील की गई.

बूंदी दौरे के दौरान स्वच्छता व्यवस्था अपेक्षित स्तर पर नहीं पाई गई, जिसके बाद बूंदी में 21 दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान की घोषणा की गई. इस अभियान के तहत पूरे शहर में सफाई के साथ-साथ दुकानदारों, सब्जी विक्रेताओं, चायवालों और ठेला-खोमचा संचालकों को डस्टबिन वितरित किए जा रहे हैं, ताकि कचरा प्रबंधन को बेहतर बनाया जा सके.

अशोक माहेश्वरी ने कहा कि बूंदी के पास बेहतरीन पर्यटन स्थल हैं, लेकिन स्वच्छता और अतिक्रमण की समस्या के कारण पर्यटकों की संख्या अपेक्षाकृत कम है. आगामी हाड़ोती ट्रेवल मार्ट के दौरान देशभर से टूर ऑपरेटर, यूट्यूबर्स और ब्लॉगर्स बूंदी आएंगे. फेम टूर के माध्यम से उन्हें बूंदी के पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.
Add as Preferred Source on Google

इसी प्रकार बारां और झालावाड़ में भी नगर परिषद के सहयोग से स्वच्छता अभियान और पर्यटन स्थलों के विकास का कार्य किया जा रहा है. कोटा हाड़ोती ट्रेवल मार्ट में बूंदी, बारां और झालावाड़ से बड़ी संख्या में स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से इन क्षेत्रों के पर्यटन स्थलों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा.
First Published :
January 02, 2026, 13:46 IST
homerajasthan
बूंदी में होटल फेडरेशन ने शुरू किया 21 दिवसीय स्वच्छता अभियान



