असली लहसुन की पहचान कैसे करें घर पर आसान तरीके और टिप्स.

Last Updated:November 17, 2025, 16:13 IST
असली लहसुन पहचानने के लिए महंगे उपकरण या रासायनिक टेस्ट की आवश्यकता नहीं है. घर पर ही कुछ आसान तरीकों से यह पता लगाया जा सकता है कि आपके लहसुन असली हैं या नकली. असली लहसुन का छिलका पतला, सूखा और कागज जैसा होता है, जिसे आसानी से हटाया जा सकता है. अगर छिलका चमकदार, चिकना या रंगीन लगे, तो यह नकली हो सकता है. 
असली लहसुन पहचानने के लिए महंगे उपकरण या रासायनिक टेस्ट की आवश्यकता नहीं है, अब आप घर पर ही कुछ आसान उपाय अपनाकर यह पता लगा सकते हैं कि आपके घर में इस्तेमाल होने वाला लहसुन असली है या नकली.

असली लहसुन का छिलका पतला, सूखा और कागज जैसा होता है, जिसे आसानी से हटाया जा सकता है. अगर छिलका चमकदार, चिकना या रंगीन लगे, तो यह नकली हो सकता है. नकली लहसुन अक्सर बाहरी परत से कोट किया होता है, जो दिखने में आकर्षक लगता है लेकिन असली नहीं होता.

असली लहसुन की कलियां एक-दूसरे से मजबूती से सटी होती हैं और भीतर से ठोस होती हैं. कट करने पर परतें साफ़ दिखती हैं, जबकि नकली या खराब लहसुन नरम, गीला या सड़ा हुआ महसूस होता है.

असली लहसुन हल्का दबाने पर तीखी, मसालेदार खुशबू छोड़ता है. नकली लहसुन में या तो गंध बहुत हल्की होती है या यह रासायनिक जैसी महसूस होती है. जीभ पर हल्की जलन और तीखा स्वाद भी असली लहसुन की पहचान है.

सबसे आसान तरीका है वॉटर टेस्ट, लहसुन की कलियों को पानी में डालना होता है. असली लहसुन वजन में भारी होने के कारण डूब जाता है, जबकि नकली तैरता है. असली लहसुन का अंदरूनी रंग सफेद से हल्का पीला होता है, अगर कलियां हरी, काली या भूरी दिखें, तो यह नकली हो सकती हैं.

आजकल बाजार में मिलावटी लहसुन तेजी से फैल रहा है, जो दिखने में तो असली जैसा लगता है, लेकिन इसके सेवन से स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है. नकली लहसुन सिर्फ फूड पॉयजनिंग का कारण नहीं बनता, बल्कि पेट और पाचन संबंधी कई परेशानियों को भी जन्म दे सकता है. असली लहसुन न केवल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, बल्कि इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
November 17, 2025, 16:13 IST
homelifestyle
असली लहसुन की पहचान कैसे करें घर पर… ये है आसान तरीके और टिप्स



