Rajasthan

How to Keep Overhead Water Tank Warm in Winter: Smart Tips and Tricks.

Last Updated:December 20, 2025, 08:12 IST

How to Keep Overhead Water Tank Warm in Winter: कड़ाके की ठंड में पानी की टंकी को ठंडा होने से बचाने के लिए थर्मल इंसुलेशन जैकेट या जूट की बोरियों का उपयोग करें. पाइपलाइन को फोम से ढकने और टंकी को पूरा भरकर रखने से पानी का तापमान सामान्य बना रहता है.
खाना बनाने, बर्तन धोने, सन्न करने सहित अन्य कामों में दिक्कत होती है

कड़ाके की ठंड के मौसम में छत पर रखी पानी की टंकी का पानी जमना या अत्यधिक ठंडा हो जाना आम समस्या बन जाता है. इससे घर के रोजमर्रा के काम प्रभावित होते हैं. खाना बनाने, बर्तन धोने, सफाई और पीने के पानी के इस्तेमाल में लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है. खासकर पश्चिम राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर जैसे ठंडे इलाकों में यह समस्या और अधिक दिखाई देती है क्योंकि तापमान रात के समय काफी नीचे चला जाता है और दिन में भी सूरज की धूप पर्याप्त गर्मी नहीं दे पाती है.

इसलिए सर्दियों में तापमान सामान्य बनाए रखना होता है जरूरी

ठंड के कारण पानी जमने या अधिक ठंडा होने से केवल पानी का इस्तेमाल ही मुश्किल नहीं होता है बल्कि टंकी और पाइपलाइन पर भी असर पड़ता है. जमने से पाइप फटने या टंकी के नल बंद होने का खतरा बढ़ जाता है इसलिए ठंड के मौसम में टंकी के पानी का तापमान सामान्य बनाए रखना बेहद जरूरी होता है ताकि घर के सभी काम सुचारू रूप से चलते रहें.

इससे पानी का तापमान सामान्य रहता है

सर्दियों में टंकी के पानी को अधिक ठंड से बचाने का सबसे आसान तरीका है थर्मल इंसुलेशन सेट या फोम कवर का उपयोग. ये कवर कोहरा, पाला और ठंडी हवा को टंकी तक पहुंचने से रोकते हैं. इससे पानी का तापमान सामान्य रहता है और घरेलू काम प्रभावित नहीं होते हैं.

Add as Preferred Source on Google

इसके अलावा लकड़ी का बॉक्स बनाकर टँकी को ढकना चाहिए

अगर टंकी खुले में रखी हो तो इसे काले रंग से पेंट करना फायदेमंद रहता है. काला रंग सूरज की गर्मी को अवशोषित करता है और हल्की धूप में भी पानी को तेजी से गर्म करता है. पेंट वाटरप्रूफ और टिकाऊ होना चाहिए ताकि इसका असर लंबे समय तक बना रहे.

यह पानी को सामान्य तापमान पर लाने का काम करता ह

भीषण ठंड में टंकी को पुराने गद्दों से ढककर रख सकते हैं. यह सर्द हवा को टंकी तक पहुंचने से रोकता है. इसके अलावा लकड़ी या लोहे का बॉक्स बनाकर टंकी को ढकना भी फायदेमंद होता है. यह तरीका सर्द हवाओं से टंकी की सुरक्षा करता है और पानी को सामान्य तापमान पर बनाए रखता है.

इसके साथ ही डबल लेयर टँकी सर्दी में सामान्य तापमान के लिए काफी फायदेमंद होती है

अगर कड़ाके की ठंड बहुत अधिक हो तो टंकी में पानी के लिए हीटर का इस्तेमाल कर सकते है. यह टंकी के पानी का तापमान सामान्य बनाए रखने का सबसे आसान और कारगर उपाय है. इसके साथ ही डबल लेयर टँकी सर्दी में पानी का तापमान सामान्य रखने में अधिक प्रभावी होती है और जमने की समस्या को काफी हद तक रोकती है.

इससे सर्द हवा के प्रभाव को कम करती है

पानी की टंकी ऐसी जगह पर रखनी चाहिए जहां दिन में अधिकतम धूप पड़ती हो. सूर्य की प्राकृतिक गर्मी पानी का तापमान सामान्य बनाए रखती है और सर्द हवा के प्रभाव को कम करती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

December 20, 2025, 08:12 IST

homelifestyle

टिप्स एंड ट्रिक्स: कड़ाके की ठंड में टंकी का पानी नहीं होगा बर्फ जैसा ठंडा…

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj