Rajasthan

How to Start Bike in Cold Winter: Best Tips and Tricks for Quick Start.

Last Updated:December 20, 2025, 10:37 IST

How to Start Bike in Cold Winter: सर्दियों में बाइक स्टार्ट करने के लिए चोक का उपयोग करें और रात में बाइक को कवर से ढंककर रखें. बैटरी बचाने के लिए सुबह किक का इस्तेमाल करें और स्टार्ट होने के बाद 2 मिनट तक इंजन को वॉर्म-अप होने दें.
करौली

सर्दी के मौसम में दोपहिया वाहन चालकों के सामने एक नई मुसीबत खड़ी हो जाती है. जैसे ही सुबह ऑफिस, कॉलेज या किसी जरूरी काम के लिए निकलने का समय होता है, बाइक या स्कूटर स्टार्ट होने का नाम ही नहीं लेते. ठंड के कारण इंजन का जाम हो जाना या बैटरी का डाउन हो जाना आम बात है.

करौली

बरसात के मौसम में जहां पानी जाने से बाइक बंद होती थी, वहीं सर्दी में तापमान गिरने से यह समस्या आती है. कई बार तो इतनी देर तक किक मारनी पड़ती है कि पसीने छूट जाते हैं और इंसान को बाइक पैदल खींचने पर मजबूर होना पड़ता है.

करौली

एक्सपर्ट के मुताबिक, ठंड के मौसम में रात भर खड़ी बाइक का इंजन ऑयल गाढ़ा हो जाता है और बैटरी की क्षमता भी कम हो जाती है. इसके अलावा, स्पार्क प्लग में नमी आना भी एक बड़ा कारण है, जिससे ईंधन सही से जल नहीं पाता और गाड़ी स्टार्ट नहीं होती.

Add as Preferred Source on Google

करौली

सर्दी की सुबह अगर पहली बार में सेल्फ से बाइक स्टार्ट न हो, तो बार-बार सेल्फ बटन न दबाएं. इससे बैटरी पूरी तरह डिस्चार्ज हो सकती है. ठंड में इंजन जाम रहता है, इसलिए सुबह बाइक को स्टार्ट करने के लिए किक का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा विकल्प है. इससे बैटरी पर लोड नहीं पड़ता.

करौली

ठंड में इंजन को स्टार्ट होने के लिए ज्यादा ईंधन की जरूरत होती है. लगभग सभी बाइकों में चोक का विकल्प होता है. सुबह स्टार्ट करने से पहले चोक को ऑन करें और फिर किक मारें. एक बार बाइक स्टार्ट हो जाए और इंजन थोड़ा गर्म हो जाए, तो चोक को बंद कर दें.

करौली

एक बार जब बाइक स्टार्ट हो जाए, तो तुरंत एक्सीलेटर (रेस) न दें. इंजन को कम से कम 1-2 मिनट तक स्टार्ट रहने दें. इससे इंजन ऑयल गर्म होकर पूरे इंजन में सही से फैल जाएगा और आपकी बाइक रास्ते में बंद नहीं होगी.

करौली

सर्दी आने से पहले अपनी बाइक की बैटरी जरूर चेक करवा लें. अगर बैटरी पुरानी है या कमजोर है, तो वह ठंड में धोखा दे सकती है. बैटरी टर्मिनल्स पर अगर सफेद कार्बन जमा है, तो उसे गर्म पानी से साफ करें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

December 20, 2025, 10:37 IST

homelifestyle

एक किक में स्टार्ट होगी बाइक! सर्दियों में अपनाएं ये स्मार्ट ट्रिक्स, खत्म…

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj