Jalore News : जालोर में स्कूलों के लिए आदेश, ठंड का भारी कहर, इतने दिनों तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

Last Updated:January 07, 2026, 15:51 IST
Jalore News : जालौर में कड़ाके की ठंड के कारण शिक्षा विभाग ने प्रि-प्राइमरी से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों का 10 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया है. आदेश में यह भी साफ किया गया है कि विद्यालयों का शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक स्टाफ अवकाश पर नहीं रहेगा. सभी शिक्षक, कार्यालय कर्मचारी और अन्य स्टाफ नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और विभागीय कार्यों का संपादन करेंगे.
ख़बरें फटाफट
शीतलहर के चलते जालोर में छोटे बच्चों को राहत, 10 जनवरी तक स्कूल अवकाश<br>
जालौर. जालोर जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है. मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, समग्र शिक्षा जालोर द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के सभी राजकीय और गैर-राजकीय मान्यता प्राप्त विद्यालयों में प्रि-प्राइमरी से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों का अवकाश घोषित किया गया है.
शीतलहर के चलते 10 जनवरी तक विद्यार्थियों का अवकाश घोषित. यह अवकाश आज से लेकर 10 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा. आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, क्योंकि इन दिनों जिले में तापमान लगातार गिर रहा है और सुबह-शाम तेज सर्द हवाओं का असर देखने को मिल रहा है.
शिक्षक और स्टाफ नियमित रूप से विद्यालय में रहेंगे उपस्थितआदेश में यह भी साफ किया गया है कि विद्यालयों का शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक स्टाफ अवकाश पर नहीं रहेगा. सभी शिक्षक, कार्यालय कर्मचारी और अन्य स्टाफ नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और विभागीय कार्यों का संपादन करेंगे. इसका उद्देश्य यह है कि शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्य प्रभावित न हों.
आदेश में क्या कहा गया है?मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश में समस्त सीबीईओ, पीईईओ और यूसीईईओ को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इस आदेश की सख्ती से पालन सुनिश्चित कराएं. किसी भी विद्यालय में आदेश की अवहेलना पाए जाने पर संबंधित संस्था प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है.
इस आदेश की प्रतिलिपि सूचना एवं पालनार्थ निदेशक माध्यमिक एवं प्रारंभिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर, जिला कलेक्टर जालोर, संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा पाली मंडल, जिला शिक्षा अधिकारियों सहित सभी संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है.
बच्चों को हो रही सबसे ज्यादा परेशानीहर साल शीतलहर के दौरान छोटे बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है. सुबह के समय ठंडी हवा, कोहरा और कम तापमान बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है. ऐसे में शिक्षा विभाग का यह फैसला अभिभावकों और शिक्षकों के लिए राहत भरा माना जा रहा है. अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे इस अवधि में बच्चों को ठंड से बचाने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें और मौसम सामान्य होने तक उन्हें घर पर ही सुरक्षित रखें.
About the AuthorAnand Pandey
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
Location :
Jalor,Rajasthan
First Published :
January 07, 2026, 15:51 IST
homerajasthan
स्कूलों के लिए आदेश, ठंड का भारी कहर, इतने दिनों तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!



