Entertainment

ऋतिक रोशन ने बेटों और गर्लफ्रेंड सबा के साथ किया जबरदस्त डांस, गदगद हुईं मां, सुजैन की जमकर की तारीफ

X
title=

ऋतिक रोशन ने बेटों और गर्लफ्रेंड सबा के साथ किया जबरदस्त डांस, गदगद हुईं मां, सुजैन की जमकर की तारीफ

 

arw img

ऋतिक रोशन और उनकी फैमिली हाल ही में कजिन ईशान रोशन की शादी में शामिल हुई थी. वहीं इस फंक्शन में पूरा रोशन खानदान एन्जॉय करता हुआ नजर आया था, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं. एक डांस वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें ऋतिक रोशन अपने दोनों बेटों रिहान और रिधान, गर्लफ्रेंड सबा और कजिन के साथ 1999 में रिलीज हुए सुखबीर के गाने ‘इश्क तेरा तड़पावे’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं. डांस में ऋतिक को उनके दोनों बेटे टक्कर दे रहे हैं. इस वीडियो को ऋतिक की मम्मी यानी पिंकी रोशन ने शेयर किया है और एक प्यार नेट भी लिखा है, जिसमें उन्होंने इस पल का खुशी को बयां किया और साथ में एक्स बहू सुजैन की जमकर तारीफ की. अपनी इमोशनल पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘दादी नानी (मैं) इस सबसे कीमती पल को गर्व के साथ खुशी-खुशी शेयर कर रही हूं, क्योंकि उन्हें एक साथ डांस करते देखकर मैं हैरान रह गई थी… वो भी सुखबीर के मेरे पसंदीदा गाने पर. मैं सर्वशक्तिमान से प्रार्थना कर रही हूं कि उन्हें आशीर्वाद दें. मैं प्यार और आशीर्वाद भेज रही हूं.’ उन्होंने सुजैन खान को भी खास मैसेज दिया और कहा ‘लव यू सुजैन, मेरे पोतों की मां, जिन्होंने उन्हें वैल्यूज और प्यार से बड़ा किया.’

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।homevideos

ऋतिक रोशन ने बेटों और गर्लफ्रेंड सबा के साथ किया जबरदस्त डांस, गदगद हुईं मां, सुजैन की जमकर की तारीफ

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj