हैदराबाद एवरीथिंग स्ट्रॉबेरी फेस्टिवल 2026 | Everything Strawberry Festival Hyderabad Area 77

Last Updated:January 10, 2026, 11:57 IST
Strawberry Festival Hyderabad: हैदराबाद के सिकंदराबाद स्थित एरिया77 में 11 जनवरी को ‘एवरीथिंग स्ट्रॉबेरी’ फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है. चेरलापल्ली के शांत वातावरण और झील के किनारे होने वाले इस उत्सव में लोग खुद अपने हाथों से स्ट्रॉबेरी तोड़ सकेंगे. फेस्टिवल का मुख्य आकर्षण ‘फार्म-टू-प्लेट’ कॉन्सेप्ट है. जहाँ ताजे फलों से बनी मिठाइयाँ और मॉकटेल परोसे जाएंगे. लाइव म्यूजिक और मिनी गोल्फ जैसी गतिविधियों के साथ यह एक प्रीमियम विंटर अनुभव होगा. इस कार्यक्रम का टिकट 4999 रुपये से शुरू है. जो प्रकृति और फूड प्रेमियों के लिए एक शानदार वीकेंड गेटवे साबित होगा.
ख़बरें फटाफट
Strawberry Festival Hyderabad: अगर आप इस वीकेंड शहर की भीड़भाड़ और शोर-शराबे से दूर कुछ नया और सुकून भरा तलाश रहे हैं. तो आपके लिए एक शानदार मौका है. हैदराबाद में सर्दियों की दस्तक के साथ ही स्ट्रॉबेरी का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. इसी मौसमी आनंद को दोगुना करने के लिए 11 जनवरी को सिकंदराबाद के एरिया77 (Area77) में एक अनोखा उत्सव ‘एवरीथिंग स्ट्रॉबेरी’ आयोजित होने जा रहा है. यहाँ आने वाले मेहमानों को स्ट्रॉबेरी की खेती. उससे बनने वाले लजीज व्यंजनों और प्राकृतिक वातावरण का एक साथ अनुभव करने का अवसर मिलेगा.
चेरलापल्ली स्थित एरिया77 अपने खुले मैदानों और शांत वातावरण के लिए विख्यात है. इस विशेष आयोजन के दौरान यह पूरा इलाका एक खूबसूरत ‘स्ट्रॉबेरी लैंड’ में तब्दील हो जाएगा. यहाँ आने वाले लोग न केवल झील के दिलकश नजारों का लुत्फ उठा सकेंगे. बल्कि सीधे खेतों में जाकर अपने हाथों से ताजी और रसीली स्ट्रॉबेरी तोड़ने का रोमांचक अनुभव भी ले पाएंगे. प्रकृति प्रेमियों के लिए यह किसी जन्नत से कम नहीं होगा. जहाँ ताजी हवा और मीठी महक उत्सव का हिस्सा होगी.
फार्म-टू-प्लेट: खेत से सीधे आपकी थाली तक
इस फेस्टिवल की सबसे बड़ी खासियत इसका ‘फार्म-टू-प्लेट’ कॉन्सेप्ट है. यहाँ आगंतुक देख पाएंगे कि कैसे खेतों से तुरंत तोड़ी गई ताजी स्ट्रॉबेरी को बेहतरीन व्यंजनों और कलात्मक मिठाइयों में बदला जाता है. इसके अलावा विशेषज्ञों के साथ स्ट्रॉबेरी आधारित मॉकटेल और नए ड्रिंक्स बनाना सीखने का मौका भी मिलेगा. मनोरंजन के लिए लाइव म्यूजिक और मिनी गोल्फ जैसी एक्टिविटीज आपकी शाम को और भी खुशनुमा बनाएंगी. खुली धूप के बीच फूड काउंटर्स पर लजीज व्यंजनों का स्वाद इस संडे को यादगार बना देगा.
कैसे पहुंचें और क्या है खर्च
यदि आप मॉल के रूटीन से ऊब चुके हैं. तो चेरलापल्ली. सिकंदराबाद स्थित एरिया77 का यह कार्यक्रम आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है. यहाँ आप ट्रेन. बस और ऑटो से आसानी से पहुंच सकते हैं. यह आयोजन 11 जनवरी 2026 को हो रहा है. फेस्टिवल का टिकट करीब 4999 रुपये से शुरू है. हालाँकि यह किराया थोड़ा महंगा जरूर लग सकता है. लेकिन झील के किनारे ताजी स्ट्रॉबेरी तोड़ने और लग्जरी अनुभव का आनंद आपको इस उत्सव का दीवाना बना देगा.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore is a multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience in digital media, social media management, video production, editing, content writing, and graphic, A MAJMC gra…और पढ़ें
Location :
Hyderabad,Hyderabad,Telangana
First Published :
January 10, 2026, 11:57 IST
homeandhra-pradesh
मॉल और कैफे छोड़िए, प्रकृति की गोद में मनाइए संडे, झील किनारे लीजिए स्ट्रॉबेरी.



