‘मेरे लिए फैमिली जैसे…’, सलमान खान के पिता से रिश्ता रखती हैं लूलिया वंतूर, भारत में काम करने पर किया कमेंट

Last Updated:December 06, 2025, 23:43 IST
लूलिया वंतूर ने दीपक तिजोरी संग ‘इकोज ऑफ अस’ से एक्टिंग डेब्यू किया, सलमान खान परिवार से करीबी रिश्ते साझा किए और भारतीय संगीत को इंद्रधनुष जैसा बताया. लूलिया ने रोमानिया छोड़कर भारत में काम करने के बारे में भी बात की और अपना एक्सपीरिएंस शेयर किया.
लूलिया वंतूर ने सलीम खान से अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @vanturiulia)
मुंबई. सुपरस्टार सलमान खान की खास दोस्त और रोमानियाई सिंगर लूलिया वंतूर ने एक्टर दीपक तिजोरी के साथ शॉर्ट ड्रामा ‘इकोज ऑफ अस’ से अपना एक्टिंग डेब्यू किया. हाल ही में लूलिया ने दीपक तिजोरी संग अनुभव से लेकर सलमान खान के परिवार के साथ अपने रिश्ते और आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर खास बातचीत की. उन्होंने कहा, “दीपक तिजोरी बहुत अच्छे इंसान और शानदार अभिनेता हैं. उनके साथ काम करके काफी अच्छा अनुभव रहा. उनसे काफी कुछ सीखने को मिला.”
आईएएनएस के मुताबिक, लूलिया ने यह भी बताया कि ‘इकोज ऑफ अस’ में एक लव सॉन्ग को उन्होंने एक भारतीय गायक के साथ गाया है. अभी मेरे कई सारे गाने रिलीज होने बाकी हैं. हाल ही में लूलिया ने सलमान खान के पिता सलीम खान के जन्मदिन पर उन्हें सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दी थीं. उन्होंने कहा, “सलीम साहब बहुत शानदार इंसान हैं. उनके साथ बिताया हर पल कुछ सिखाता है. मेरा अपना परिवार दूर है, इसलिए वे मेरे लिए परिवार जैसे हैं.”
जब लूलिया से पूछा गया, “क्या आपको रोमानिया में सफल करियर छोड़ने का पछतावा है?” इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “मैं अपने जीवन से ये सब बिल्कुल भी नहीं छोड़ना चाहूंगी, क्योंकि नया देश आपको सेफ जोन से बाहर निकालता है. आपको खुद को नए सिरे से पहचान बनानी पड़ती है.”
View this post on Instagram



