National

आपको भी मिलती है सैलरी तो बनवाएं ये वाला क्रेडिट कार्ड, पगार वाले दिन मिलेगा 37 फीसदी बोनस, और भी कई सुविधाएं

Last Updated:December 24, 2025, 17:20 IST

New Credit Card : क्रेडिट कार्ड तो आपके पास भी होगा, लेकिन अगर आप नौकरीपेशा हैं और सैलरी पाते हैं तो यूनियन बैंक ने खासकर आपके लिए ही सैलरी वाला क्रेडिट कार्ड उतारा है. इसमें बोनस भी खूब मिलता है.

ख़बरें फटाफट

मिलती है सैलरी तो बनवाएं ये वाला क्रेडिट कार्ड, पगार वाले दिन 37 फीसदी बोनसयूनियन बैंक ने सैलरी वाला क्रेडिट कार्ड खासकर नौकरीपेशा के लिए उतारा है.

नई दिल्‍ली. रिजर्व बैंक की हालिया रिपोर्ट में पता चला है कि देश में अब क्रेडिट कार्ड का इस्‍तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. बैंक भी इससे खूब फायदा कमाते हैं और अपने कस्‍टमर को क्रेडिट कार्ड देने के लिए तरह-तरह के ऑफर भी लाते हैं. इस कड़ी में यूनियन बैंक ने खासतौर से सैलरी वाले कर्मचारियों के लिए क्रेडिट कार्ड उतारा है. यह क्रेडिट कार्ड आपकी सैलरी पर आधारित होगा और उसी के अनुसार आपको रिवार्ड आदि भी देगा.

इस क्रेडिट कार्ड को सैलरी-पावर्ड फाइनेंशियल वेलबीइंग प्लेटफॉर्म ‘सैलरीसे’ और सिटी यूनियन बैंक के सहयोग से बनाया गया है. यह भारत का पहला ऐसा क्रेडिट कार्ड है, जिसे विशेष रूप से वेतनभोगी वर्ग की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है और यह रूपे क्रेडिट कार्ड-ऑन-यूपीआई टेक्नोलॉजी पर आधारित है. यह क्रेडिट कार्ड कामकाजी पेशेवरों के वास्तविक खर्च पैटर्न को रिवार्ड भी देता है. इसमें रोजमर्रा के यूपीआई भुगतान, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन, जरूरी मासिक बिलों और इन-स्टोर खरीदारी पर भी रिवॉर्ड दिया जाता है.

37 फीसदी का सैलरी डे बोनसइस क्रेडिट कार्ड में भारत का पहला सैलरी डे बोनस फीचर शामिल है, जिसके तहत सैलरी मिलने वाले दिनों में 37.5% तक अतिरिक्त रिवार्ड दिए जाते हैं. इससे वेतनभोगी उपभोक्ता अपने नियमित और आवश्यक खर्चों पर अधिकतम लाभ उठा सकते हैं, जो सीधे उनके वेतन चक्र से जुड़े होते हैं. जहां पारंपरिक क्रेडिट कार्ड आमतौर पर सीमित कैटेगरी में ही रिवार्ड देते हैं, वहीं लेवल अप क्रेडिट कार्ड इस मॉडल से आगे बढ़ते हुए क्रेडिट को सीधे यूपीआई इकोसिस्टम में शामिल करता है. साथ ही, नियोक्ता-आधारित सैलरी वेरिफिकेशन के जरिये अनुशासित और जिम्मेदार क्रेडिट उपयोग सुनिश्चित किया जाता है.

कहां से बनेगा क्रेडिट कार्डग्राहक इस क्रेडिट कार्ड को ‘सैलरीसे’ ऐप के जरिये आसानी से प्राप्त कर सकते हैं. यह साझेदारी सैलरीसे की सैलरी-ड्रिवन फाइनेंशियल इंफ्रास्ट्रक्चर और सिटी यूनियन बैंक की मजबूत नियामकीय व बैंकिंग विश्वसनीयता का संयोजन है. इसके माध्यम से उपयोगकर्ताओं को रोजमर्रा के यूपीआई लेनदेन में ही रिवॉल्विंग क्रेडिट लाइन की सुविधा मिलती है, जिससे अलग-अलग लोन के लिए आवेदन करने की जरूरत समाप्त हो जाती है. साथ ही, सैलरी से जुड़े सिस्टम के जरिये क्रेडिट का जिम्मेदार और नियंत्रित उपयोग सुनिश्चित होता है.

कार्ड पर मिलती हैं क्‍या-क्‍या सुविधाएंसैलरीसे के सह-संस्थापक मोहित गोरिसरिया ने कहा कि सैलरीसे का मकसद भारत के वेतनभोगी कर्मचारियों को वित्‍तीय रूप से सशक्‍त करना और उनकी जिंदगी को बेहतर बनाना है. लेवल अप क्रेडिट कार्ड वेतनभोगी लोगों को वो फायदे देता है, जिनके वे असल में हकदार हैं. इससे क्रेडिट में बराबरी आती है. यूपीआई पर क्रेडिट कार्ड, रोजमर्रा की जिंदगी से मैच करने वाले रिवॉर्ड्स, लाउंज एंट्री और कम फॉरेक्स चार्ज जैसे लग्‍जरी फायदों के साथ, यह प्रोडक्ट लाखों कामकाजी पेशेवरों के लिए पैसे की बात आसान बनाता है. सिटी यूनियन बैंक के एक्‍जीक्‍यूटिव डायरेक्‍टर विजय आनंद आर ने कहा कि क्रेडिट कार्ड ऑन यूपीआई के साथ इस अनूठे उत्‍पाद को शक्ति प्रदान करने में खुशी हो रही है.

About the AuthorPramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

December 24, 2025, 17:20 IST

homebusiness

मिलती है सैलरी तो बनवाएं ये वाला क्रेडिट कार्ड, पगार वाले दिन 37 फीसदी बोनस

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj