वॉटर कूलर से पानी पीते हैं तो सावधान, एक गलती और महिला पहुंच गई अस्पताल, कहीं आप तो नहीं करते ऐसा

Last Updated:April 14, 2025, 14:05 IST
Pali News: पाली में एक फैक्ट्री में वाटर कूलर से पानी पीने के लिए गई एक महिला अचानक घायल हो गई. दरअसल पानी पीने के दौरान महिला की चुन्नी वॉटर कूलर में लगे पंखे में अटक गई और हादसा हो गया.
वाटर कूलर से पानी पीना महिला को पड़ गया महंगा
हाइलाइट्स
पाली में वॉटर कूलर से पानी पीते समय महिला घायलमहिला की चुन्नी वॉटर कूलर के पंखे में फंसीमहिला का इलाज पाली के बांगड़ अस्पताल में जारी
पाली:- सोचिए अगर आप पानी पीने जाएं और अचानक अस्पताल पहुंच जाएं. जी हां पाली में ऐसा ही एक हादसा हुआ है. एक महिला जब वॉटर कूलर से पानी पीने गई, तो खुला पड़ा वॉटर कूलर उसके लिए खतरनाक साबित हुआ. उसके सिर में गंभीर चोटें आने के बाद उसे तुरंत पाली के बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.
पानी पीने के दौरान चुन्नी फंसीआपको बता दें, यह घटना पाली में रविवार को हुई. जब महिला एक फैक्ट्री में वॉटर कूलर से पानी पीने गई. महिला मजदूर की चुन्नी खुले पड़े वॉटर कूलर के पंखे में आ गई. इस हादसे में महिला नीचे गिरी और उसका सिर वॉटर कूलर के पंखे से टकरा गया. हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई है और इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया. जहां उसका उपचार जारी है.
इस तरह हुई पूरी घटना पाली के मंडिया रोड शेखों की ढाणी निवासी मोहम्मद शफी ने बताया, कि उसकी 25 वर्षीय पत्नी अफसाना पूनायता औद्योगिक एरिया में एक फैक्ट्री में रविवार को काम कर रही थी. इस दौरान दोपहर करीब डेढ़ बजे वह फैक्ट्री में रखे वॉटर कूलर से ठंडा पानी पीने के लिए गई और वॉटर कूलर के पंखे में उसकी चुन्नी आ गई. वहीं, नीचे गिरने से और वॉटर कूलर के पंखे की चोट से उसके सिर में गंभीर चोट आई. इलाज के लिए उसे तुरंत पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया. फिलहाल महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
First Published :
April 14, 2025, 14:05 IST
homerajasthan
वॉटर कूलर से पानी पीते हैं तो सावधान, एक गलती और महिला पहुंच गई अस्पताल!



