Tech

बम न बन जाए आपका गीजर! परिवार की सुरक्षा चाहिए तो 6 बातों का रखें ध्‍यान, सालोंसाल चलता रहेगा सामान

Last Updated:December 04, 2024, 16:16 IST

How to Protect Geysers from Blast : सर्दियों में गीजर के इस्‍तेमाल और डिमांड दोनों बढ़ जाते हैं. इसके साथ ही बढ़ जाते हैं गीजर से होने वाले हादसे. आप भी आए दिन गीजर में ब्‍लास्‍ट और उससे हुए नुकसान अथवा मौतों की खबरें भी देखतें होंगे. आखिर इस ब्‍लास्‍ट का कारण क्‍या है और इसे कैसे रोका जा सकता है.How to Protect Geysers from Blast, reason of blast in Geysers, Geysers blast reason, Geysers blast case, गीजर में ब्‍लास्‍ट क्‍यों होता है, गीजर में ब्‍लास्‍ट को कैसे रोकें, गीजर में ब्‍लास्‍ट का क्‍या कारण है

सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि गीजर में ब्‍लास्‍ट आखिर होता ही क्‍यों है. एक्‍सपर्ट के मुताबिक, जब गीजर में अंदर का तापमान और दबाव काफी बढ़ जाता है तो उसमें ब्‍लास्‍ट होता है. ऐसा तब होता है जब या तो आपने काफी देर तक उसे ऑन छोड़ा और उसका तापमान लगातार बढ़ता रहा या फिर थर्मोस्‍टेट सिस्‍टम काम करना बंद देता है.

How to Protect Geysers from Blast, reason of blast in Geysers, Geysers blast reason, Geysers blast case, गीजर में ब्‍लास्‍ट क्‍यों होता है, गीजर में ब्‍लास्‍ट को कैसे रोकें, गीजर में ब्‍लास्‍ट का क्‍या कारण है

अंदर का तापमान बढ़ने और दबाव बढ़ने के पीछे कारण ये है कि अगर गीजर का थमोस्‍टेट सिस्‍टम काम करना बंद दिया है तो फिर पानी को सुरक्षित तापमान से ज्‍यादा गर्म करना शुरू कर देता है. इससे अधिक मात्रा में भाप बनती है और गीजर के अंदर प्रेशर भी बढ़ता जाता है. एक ऐसा समय आता है जब गीजर में धमाका हो जाता है और आसपास मौजूद लोग गंभीर रूप से घायल हो सकते हैं.

How to Protect Geysers from Blast check 6 facts to avoid accident

इससे बचने के लिए आपको कुछ टिप्‍स पर काम करना जरूरी है. सबसे अच्‍छा तो यही होगा कि अगर काम न हो तो गीजर को ऑफ ही रखें. इसके अलावा आप गीजर का ज्‍यादा इस्‍तेमाल न करें. इससे आपका गीजर लंबे समय तक नहीं चलेगा और इसमें ज्‍यादा प्रेशर या ओवर हीटिंग की समस्‍या भी नहीं आएगी और ब्‍लास्‍ट की आशंका भी लगभग खत्‍म हो जाएगी.

How to Protect Geysers from Blast, reason of blast in Geysers, Geysers blast reason, Geysers blast case, गीजर में ब्‍लास्‍ट क्‍यों होता है, गीजर में ब्‍लास्‍ट को कैसे रोकें, गीजर में ब्‍लास्‍ट का क्‍या कारण है

अपने गीजर को ब्‍लास्‍ट से बचाने का दूसरा सबसे अच्‍छा तरीका है कि इसके तापमान को कम रखें. संभव हो तो अपने गीजर का तापमान 55 से 60 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच ही रखा करें. अगर गीजर का तापमान ज्‍यादा नहीं होगा तो इसमें ब्‍लास्‍ट की आशंका भी कम हो जाएगी और आपने गीजर को लंबे समय तक सुरक्षित तरीके से इस्‍तेमाल कर सकेंगे.

How to Protect Geysers from Blast check 6 facts to avoid accident

अपने गीजर को ब्‍लास्‍ट से बचाने के लिए तीसरा सबसे असरदार तरीका है कि आप अपने हॉट पाइप्‍स को इंसुलेट करें. इससे हीट लॉस नहीं होगा और कम तापमान पर भी आपका गीजर पानी को अच्‍छे से गर्म कर देगा. आपकी यह तकनीक गीजर में ब्‍लास्‍ट होने से बचा लेगी और आपको ज्‍यादा बिजली भी नहीं खर्च करनी पड़ेगी. इसके लिए आप गीजर ब्‍लैंकेट का इस्‍तेमाल कर सकते हैं.

How to Protect Geysers from Blast, reason of blast in Geysers, Geysers blast reason, Geysers blast case, गीजर में ब्‍लास्‍ट क्‍यों होता है, गीजर में ब्‍लास्‍ट को कैसे रोकें, गीजर में ब्‍लास्‍ट का क्‍या कारण है

गीजर को ब्‍लास्‍ट से बचाने का चौथा सबसे असरदार तरीका है कि आप उसके प्रेशर वॉल्‍व को लगातार चेक करते रहें. हर गीजर में एक वॉल्‍व लगा होता है जो गीजर के प्रेशर को रिलीज करता रहता है. आप इस वॉल्‍व को लगातार चेक करते रहें, क्‍योंकि इस वॉल्‍व में कोई खराबी आने पर ही गीजर में प्रेशर बढ़ता है. आपको जरा भी दिक्‍कत नजर आए तो इस वॉल्‍व को बदल दें.

How to Protect Geysers from Blast check 6 facts to avoid accident

पांचवां और सबसे खास है कि आप एक ही समय में कई जगह गर्म पानी का इस्‍तेमाल न करें. ऐसा करने पर आपके गीजर पर दबाव बढ़ेगा और अगर आपका गीजर ऑटोमेटिक है तो वह ज्‍यादा पानी गर्म करने के लिए तापमान भी बढ़ा सकता है. ऐसे में गीजर पर प्रेशर बढ़ने से भी इसमें धमाके की आशंका रहती है.

How to Protect Geysers from Blast, reason of blast in Geysers, Geysers blast reason, Geysers blast case, गीजर में ब्‍लास्‍ट क्‍यों होता है, गीजर में ब्‍लास्‍ट को कैसे रोकें, गीजर में ब्‍लास्‍ट का क्‍या कारण है

गीजर की गैस लीक होना भी काफी खतरनाक हो सकता है. अगर आपके पास गैस वाला गीजर है तो इसकी समय-समय पर जांच करना काफी जरूरी है. अगर आपको अपने बॉथरूम में सड़े हुए अंडे जैसी बदबू आती है तो समय लीजिए क‍ि गैस लीक हो रही है. यह बदबू आते ही गैस की सप्‍लाई को बंद कर दीजिए और हो सके तो अपने घर को खाली करके प्रोफेशनल को बुलाकर इसे सही कराइए.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

December 04, 2024, 16:16 IST

hometech

बम न बन जाए आपका गीजर! परिवार की सुरक्षा चाहिए तो 6 बातों का रखें ध्‍यान

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj