IMD Weather Today | Cyclone Bakung | Delhi NCR AQI | IMD Dense Fog Alert | मौसम समाचार: एक बला टली नहीं, दूसरे आफत की सुनाई देने लगी आहट, दिल्लीवालों पर दोहरी मार, रेल-बस सबकी हालत खराब – imd weather today Cyclone Bakung delhi ncr aqi live India Meteorological Department dense fog alert transport system crumble

Last Updated:December 18, 2025, 05:54 IST
IMD Weather News: भारत दुनिया के उन चंद देशों में शामिल है, जहां मौसम के विविध रूप देखने को मिलते हैं. यहां के लोगों को भीषण गर्मी से लेकर मूसलाधार बारिश और हाड़ कंपाने वाली ठंड तक का सामना करना पड़ता है. फिलहाल उत्तर और पूर्वी भारत भीषण ठंड की चपेट में है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दर्जनभर से ज्यादा राज्यों के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. कोहरे की वजह से ट्रांसपोर्ट सिस्टम चरमरा गई है.
IMD Weather News: दिल्ली समेत समस्त उत्तर और पूर्वी भारत ठंड की चपेट में है. घने कोहरे ने सामान्य जनजीवन की रफ्तार थाम दी है. वहीं, साइक्लोन बाकुंग का असर दक्षिण भारत पर पड़ने का अनुमान है. (फाइल फोटो/PTI)
IMD Weather News: भारत के विभिन्न इलाकों में इन दिनों मौसम के तेवर तल्ख हो चले हैं. ठंड ने उत्तर भारत के साथ ही पूर्वी और मध्य भारत के अनेक राज्यों को अपनी चपेट में ले लिया है. मौसम विभाग ने आने वाले समय में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में और गिरावट आने की बात कही है. साथ ही पंजाब से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल और ओडिशा तक में घना से अत्यंत घना कोहरा पड़ने की चेतावनी जारी की है. यात्रा करने वाले लोगों को खासतौर पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. घने कोहरे की वजह से पब्लिक और प्राइवेट ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर भी बुरा असर पड़ा है. ट्रेनें समय से लेट चल रही हैं. विजिबिलिटी यानी दृश्यता कम होने की वजह से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी थम सी गई है. पिछले दिनों कोहरे की वजह से दिल्ली-एनसीआर के यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण दुर्घटना हो गई थी. देश की राजधानी के लोगों को मौसम की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है. एक तो ठंड और दूसरा एयर पॉल्यूशन. गुरुवार 18 दिसंबर 2025 को नेशनल कैपिटल के आनंद विहार इलाके में AQI 406 रिकॉर्ड किया गया, जो हेल्थ के लिहाज से सीवियर कैटेगरी में आता है. सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद दिल्ली-एनसीआर में वायुर प्रदूषण पर लगाम लगाना बेहद कठिन साबित हो रहा है. दूसरी तरफ, पूर्वी एशिया में एक्टिव बाकुंग साइक्लोन (Cyclone Bakung) का असर साउथ इंडिया के कुछ राज्यों पर भी पड़ने की संभावना जताई गई है.
देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज लगातार सख्त बना हुआ है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 18 से 22 दिसंबर के बीच उत्तर भारत और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. इसके साथ ही कुछ इलाकों में शीतलहर और कोल्ड डे की स्थिति भी बनी रह सकती है. मौसम विभाग ने बताया है कि उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में 18 से 20 दिसंबर तक सुबह और तड़के के समय घना से बहुत घना कोहरा देखने को मिल सकता है. उत्तर प्रदेश में 21 दिसंबर को भी कुछ जगहों पर कोहरा छाने की आशंका है. वहीं पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 21 और 22 दिसंबर को भी अलग-अलग इलाकों में कोहरे का असर रह सकता है. उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में 18 से 21 दिसंबर के बीच घने कोहरे की संभावना जताई गई है. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी 18 से 20 दिसंबर के दौरान सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है. पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में 18 से 22 दिसंबर तक अलग-अलग इलाकों में कोहरे का असर बने रहने का अनुमान है.
गुरुवार 18 दिसंबर 2025 को अहले सुबह दिल्ली के आनंद विहार इलाके में AQI 400 को पार कर गया. (CPCB की वेबसाइट से साभार)
IMD की चेतावनी
ठंड को लेकर भी मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. पश्चिमी मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में 18 और 19 दिसंबर को शीतलहर चलने की संभावना है. वहीं, उत्तर प्रदेश में इन दोनों दिनों में कुछ इलाकों में ‘कोल्ड डे’ की स्थिति बन सकती है, जिससे दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. न्यूनतम तापमान की बात करें तो उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. इसके बाद दो दिनों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है. महाराष्ट्र में अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में बदलाव की संभावना कम है, जबकि इसके बाद 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. गुजरात में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ने की संभावना है. देश के बाकी हिस्सों में अगले सात दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि कोहरे के दौरान सावधानी बरतें, खासकर वाहन चलाते समय सतर्क रहें. ठंड और शीतलहर को देखते हुए बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी रखने की जरूरत है.
Warning: Foggy Conditions
As we step into the early hours of December 18th, dense to very dense fog is expected across parts of Uttar Pradesh, Punjab, Haryana, Chandigarh, and Uttarakhand. Similar foggy patches may also appear in Arunachal Pradesh, Assam & Meghalaya, Bihar,… pic.twitter.com/xNkJ14H8Qc


