IMDb’s Top Picks: OTT पर देखें 10 टॉप इंडियन हॉरर फिल्में, उड़ जाएगी रातों की नींद, ठंडी हो जाएगी हड्डियां

Last Updated:October 28, 2025, 06:31 IST
IMDb की रेटिंग के आधार पर हम लेकर आए हैं ऐसी ही 10 बेस्ट इंडियन भारतीय हॉरर फिल्मों की लिस्ट, जो आपके रोंगटे खड़े कर देंगी. ये सभी फिल्में अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म्स पर हैं, जानिए वो कौन-कौन सी हैं…
नई दिल्ली. हैलोवीन का मौसम आ गया है और अगर आप घर बैठे सिहरन भरी रात बिताना चाहते हैं तो IMDb की रेटिंग्स के मुताबिक भारतीय सिनेमा की ये 10 सबसे हाई रेटेड हॉरर फिल्में आपके लिए परफेक्ट हैं. ये फिल्में न सिर्फ डरावनी हैं, बल्कि भारतीय लोककथाओं, सुपरनैचुरल ट्विस्ट्स और साइकोलॉजिकल थ्रिल से भरी हुई हैं. अमेजन प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार जैसी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आसानी से उपलब्ध ये मास्टरपीसेज आपको रात भर सोने न देंगी. अगर आप भी हैलोवीन मूड या वीकेंड पर स्पाइन-चिलिंग मूवी नाइट की तैयारी में हैं, तो IMDb की ये टॉप 10 इंडियन हॉरर फिल्में आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए, चलिए जानते हैं वो कौन सी हैं…

मणिचित्रथाझु
IMDb रेटिंग- 8.7
कहां देखें- जियोहॉटस्टार
मलयालम सिनेमा की यह साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म एक महिला और उसके परिवार की कहानी है, जो एक डांसर की आत्मा के साए में फंस जाता है. शोभना, मोहनलाल और सुरेश गोपी की शानदार परफॉर्मेंस के साथ यह फिल्म इस लिस्ट में टॉप पर हैं. ‘भूल भुलैया’ इसी फिल्म का हिंदी रीमेक है.

तुम्बड
IMDb रेटिंग- 8.3
कहां देखें- अमेजन प्राइम वीडियो
1918–1947 के बीच सेट यह पीरियड हॉरर फिल्म लालच और श्राप की दिलचस्प कहानी कहती है. एक परिवार एक छिपे हुए खजाने के पीछे पड़ जाता है, जिसे एक प्राचीन अंधेरी शक्ति ने अपने कब्जे में रखा है. डरावने विजुअल्स और गहरी कहानी को और भी खास बनाती है.

पिज्जा
IMDb रेटिंग-8.0
कहां देखें- जियोहॉटस्टार
कार्तिक सुब्बराज की यह तमिल हॉरर फिल्म एक पिज़्ज़ा डिलीवरी ब्वॉय की कहानी है, जो एक भूतिया घर में फंस जाता है.बदला लेने वाली आत्माओं और टाइम लूप का सस्पेंस आपको बांधे रखेगा. विजय सेतुपति का एक्टिंग लाजवाब है.

स्त्री
IMDb रेटिंग- 7.5
कहां देखें- नेटफ्लिक्स
छोटे से गांव चंदेरी में सेट, यह हॉरर-कॉमेडी ‘स्त्री’ नाम की एक रहस्यमयी आत्मा की कहानी है, जो रात में पुरुषों का अपहरण करती है और सिर्फ उनके कपड़े छोड़ जाती है. राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी मजेदार और डरावनी.

माया
IMDb रेटिंग- 7.5
कहां देखें- अमेजन प्राइम वीडियो
अश्विन सरावनन की तमिल नियो-नोयर हॉरर में नयंतारा दो कहानियों के बीच फंसी एक भूतिया आत्मा ‘माया’ की सच्चाई उजागर करती हैं. सस्पेंस और डर का बेहतरीन कॉकटेल.

भूल भुलैया
IMDb रेटिंग- 7.5
कहां देखें- नेटफ्लिक्स
प्रियदर्शन का यह हिंदी रीमेक ‘मणिचित्रथाझु’ से प्रेरित है. अक्षय कुमार और विद्या बालन की जोड़ी के साथ मानजुलिका की डरावनी कहानी आज भी दर्शकों को लुभाती है.

13बी: फियर हेज़ ए न्यू एड्रेस
IMDb रेटिंग- 7.4
कहां देखें- जियोहॉटस्टार
एक ऐसे परिवार की कहानी जो नए घर में बसता है और टीवी पर एक सीरियल देखता है, जो अजीब तरह से उनकी असली जिंदगी से मेल खाने लगता है. एक असली साइकॉलॉजिकल हॉरर… विक्रम कु कुचल की तेलुगु फिल्म में आर. माधवन का परिवार नए घर में शिफ्ट होता है, जहां एक टीवी शो उनकी जिंदगी की कहानी को कॉपी करने लगता है. सस्पेंस और डर का अनोखा मेल.

गो गोवा गॉन
IMDb रेटिंग- 6.7
कहां देखें- अमेजन प्राइम वीडियो
भारत की पहली जॉम्बी कॉमेडी… सैफ अली खान, कुणाल खेमू और वीर दास के साथ डर और हंसी का तूफानी मिश्रण है. एक बीच पार्टी जब जॉम्बी अटैक में बदल जाती है.
गोवा की धूप-छांव में सेट, यह हॉरर-कॉमेडी-एक्शन फिल्म सैफ अली खान, कुणाल खेमू और अन्य को जॉम्बी हमले का सामना करते दिखाती है. छुट्टियों का मजा डरावने रोमांच में बदल जाता है.

बुलबुल
IMDb रेटिंग- 6.6
कहां देखें- नेटफ्लिक्स
अनुष्का शर्मा निर्मित यह बंगाली लोककथाओं पर आधारित हॉरर-थ्रिलर है. बदले की भावना और स्त्री-सशक्तिकरण की झलक लिए यह फिल्म खूबसूरत सिनेमैटोग्राफी के साथ डर का नया अर्थ गढ़ती है. नेटफ्लिक्स की यह ओरिजिनल फिल्म बंगाल की पृष्ठभूमि में एक महिला की बदले की कहानी है, जो लोककथाओं और रहस्य में लिपटी है. तृप्ति डिमरी की एक्टिंग इसे खास बनाता है.

राज
IMDb रेटिंग: 6.6
कहां देखें- अमेजन प्राइम वीडियो
यह फिल्म एक शानदार क्लासिक बनी हुई है. बिपाशा बसु और डिनो मोरिया की ऊटी में छुट्टियां अप्रत्याशित मोड़, विश्वासघात और रूह कंपा देने वाली अलौकिक घटनाओं के साथ भयावह हो जाती हैं, जिससे यह डरावने फैंस के लिए एक देखने लायक फिल्म है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
October 28, 2025, 06:31 IST
homeentertainment
OTT: टॉप इंडियन हॉरर फिल्में, उड़ जाएगी रातों की नींद, ठंडी हो जाएगी हड्डियां