1978 की अमिताभ बच्चन की ब्लॉकबस्टर, रेखा ने दिखाए नखरे तो डायरेक्टर ने रीना रॉय की झोली में डाला तवायफ का रोल

Last Updated:November 10, 2025, 13:44 IST
साल 1978 में एक ब्लॉकबस्टर आई थी जिसमें रेखा और अमिताभ बच्चन ने साथ में काम किया. मगर फिल्म की शूटिंग के वक्त छोटा सा पंगा हो गया था. रेखा के नखरों के चलते डायरेक्टर इस रोल को रीना रॉय को देना चाहते थे. चलिए बताते हैं फिर आखिर क्या हुआ.
यूं तो रेखा और अमिताभ बच्चन ने साथ में कई बार स्क्रीन शेयर की है. मगर सिलसिला दोनों की आखिरी फिल्म थी और फिर दोनों कभी साथ नजर तक नहीं आए. दोनों के बारे में आज भी फैंस पढ़ना व सुनना चाहते हैं. ऐसा ही एक किस्सा है 1978 की ब्लॉकबस्टर का, जब रेखा और अमिताभ बच्चन साथ साथ थे. (फोटो: IMDb)

फिल्म में रेखा ने तवायफ का रोल प्ले किया था. मगर रेखा ने इस फिल्म से पहले डायरेक्टर को ऐसे नखरे दिखाए कि वह झल्ला गए और उन्हें रिप्लेस करने की पूरी तैयारी कर डाली थी. फिर क्या… नतीजा देखते हुए रेखा ने तुरंत अपनी गलती में सुधार किया और अमिताभ बच्चन की फिल्म से रिप्लेस होने से बाल बाल बच गईं. (फोटो: IMDb)

ये फिल्म है ‘मुकद्दर का सिकंदर’. जिसके गाने, डायलॉग से लेकर कहानी और अदाकारी तक सबकुछ लोगों के दिल में उतर गई थी. इसके छा जाने वाले डायलॉग कादर खान ने लिखे थे तो प्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी फिल्म में म्यूजिक का कमाल कल्याणजी विरजी शाह और आनंदजी विरजी शाह ने दिखाया था. जिन्हें लोग कल्याणजी-आनंद जी की जोड़ी के नाम से जानते हैं. ये वही जोड़ी है जिसने डॉन, कुर्बानी, लावारिस से लेकर त्रिदेव के लिए भी काम किया था. (फोटो: IMDb)

आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ‘मुकद्दर का सिकंदर’ बेशक रेखा ने की. मगर उनकी एक गलती की वजह से ये फिल्म डायरेक्टर रीना रॉय को देने वाले थे. उन्होंने तो सारी बात भी कर ली थी. लेकिन जब इसकी भनक रेखा को लगी तो उन्होंने तुरंत अपनी गलती सुधारी और बिग बी की फिल्म को हाथ से निकलने से बचा लिया. (फोटो: IMDb)

‘मुकद्दर का सिकंदर’ में रेखा ने एक तवायफ जोहरा बाई का किरदार प्ले किया था. प्रकाश मेहरा ने इस फिल्म पर पूरा काम कर लिया था. उन्होंने जब समय के मुताबिक इसकी शूटिंग शुरू की तो रेखा विदेश में थीं. ऐसे में उनके न होने के चलते फिल्म की शूटिंग में देरी हो रही थी. (फोटो: IMDb)

ये बात प्रकाश मेहरा को नाराज कर रही थी. उन्होंने भी रेखा को रिप्लेस करने का प्लान बना लिया था. उन्होंने जोहरा बाई के रोल के लिए रीना रॉय को अप्रोच किया और उन्होंने कहा कि अब और देरी नहीं सह सकते हैं. फिर क्या रीना भी इतनी बड़ी फिल्म को पाने से खुश थीं. (फोटो: IMDb)

रेखा को जब ये बात पता चली तो वह तुरंत देश लौट आईं. आते के साथ ही उन्होंने शूटिंग जॉइन की. अब ये बात जब रीना को पता चली तो उन्हें भी बुरा लगा. (फोटो: IMDb)

मगर प्रकाश मेहरा ने रीना रॉय को खाली हाथ नहीं जाने दिया. उन्होंने ‘मुकद्दर का सिकंदर’ के बदले उन्हें अपनी फिल्म ज्वालामुखी में कास्ट कर लिया. जिसमें पहले परवीन बॉबी होने वाली थी. मगर परवीन की जगह रीना की एंट्री हुई और लीड रोल में शत्रुघ्न सिन्हा थे. (फोटो: IMDb)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
November 10, 2025, 13:44 IST
homeentertainment
1978 की अमिताभ बच्चन की ब्लॉकबस्टर, रेखा ने दिखाए नखरे तो…



