Rajasthan

भरतपुर के इस मेले में आस्था के साथ दिखा पहलवानों का दम, राजस्थान से हरियाणा-यूपी तक के पहलवानों ने मचाया रोमांच

Last Updated:September 17, 2026, 17:28 IST

Rudawal Mela 2026 : भरतपुर के रुदावल में सिद्ध स्थल पर विशाल मेला लगा, जिसमें राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के पहलवानों ने दंगल में हिस्सा लिया. श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की. लोग अपने पसंदीदा पहलवानों का उत्साह बढ़ाते नजर आए. कई मुकाबले काफी रोमांचक रहे और पहलवानों ने अपनी ताकत, फुर्ती और कुश्ती के हुनर का प्रदर्शन किया.

ख़बरें फटाफट

भरतपुर. भरतपुर जिले के रुदावल क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध सिद्ध स्थल पर हर वर्ष लगने वाला विशाल मेला इस बार भी श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया. मेले में भरतपुर जिले के अलावा आसपास के जिलों और दूसरे राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. सुबह से ही सिद्ध स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली. लोगों ने मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की.

रुदावल का यह सिद्ध स्थल स्थानीय लोगों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है. यहां आयोजित होने वाले वार्षिक मेले का श्रद्धालुओं को पूरे साल इंतजार रहता है. मेले के दौरान धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ कई तरह की गतिविधियां भी आयोजित की जाती हैं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहती हैं.

विशाल दंगल बना मेले का मुख्य आकर्षण
मेले का सबसे बड़ा आकर्षण यहां आयोजित होने वाला विशाल दंगल रहता है. दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे. अखाड़े में राजस्थान के साथ-साथ हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित अन्य क्षेत्रों से आए पहलवानों ने हिस्सा लिया. पहलवानों ने कुश्ती के दौरान अपने दांव-पेंच और दमखम का प्रदर्शन किया. एक के बाद एक मुकाबलों में पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया.

रोमांचक मुकाबलों ने बढ़ाया दर्शकों का उत्साह
दंगल के दौरान अखाड़े में जैसे ही पहलवान मुकाबले के लिए उतरे, वहां मौजूद दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला. लोग अपने पसंदीदा पहलवानों का उत्साह बढ़ाते नजर आए. कई मुकाबले काफी रोमांचक रहे और पहलवानों ने अपनी ताकत, फुर्ती और कुश्ती के हुनर का प्रदर्शन किया. रुदावल क्षेत्र का यह दंगल भरतपुर जिले के प्रमुख और बड़े दंगलों में शामिल माना जाता है. इसकी खासियत यह है कि इसमें राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्रों के पहलवानों के साथ पड़ोसी राज्यों के पहलवान भी हिस्सा लेने पहुंचते हैं.

धार्मिक आस्था के साथ दिखी ग्रामीण संस्कृति की झलकइसी वजह से दंगल को देखने के लिए दूर-दराज से भी लोग पहुंचते हैं. मेले में धार्मिक आस्था के साथ ग्रामीण संस्कृति और पारंपरिक खेलों की झलक भी देखने को मिली. श्रद्धालुओं और दर्शकों की मौजूदगी ने पूरे आयोजन को उत्सव का रूप दे दिया. सिद्ध स्थल पर पूजा-अर्चना से लेकर अखाड़े में पहलवानों के मुकाबलों तक, पूरे मेले में दिनभर उत्साह का माहौल बना रहा.

About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ेंLocation :

Bharatpur,Bharatpur,Rajasthan

First Published :

September 17, 2026, 17:28 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj