Rajasthan

मचकुंड धाम में श्रद्धालु अब बोटिंग से सरोवर के चारों ओर बने 108 मंदिरों को निहार सकेंगे, पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा!

Last Updated:January 06, 2026, 15:52 IST

धौलपुर के पवित्र मचकुंड धाम में अब श्रद्धालु प्रदूषण-मुक्त 4-सीटर नाव के जरिए सरोवर के चारों ओर बने 108 मंदिरों का दर्शन कर सकेंगे. बोटिंग सुविधा से पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है, साथ ही सरोवर स्वच्छ भी रहेगा. जिला प्रशासन ने विकास और सुविधाओं पर जोर दिया है.

ख़बरें फटाफट

धौलपुर. राजस्थान सरकार ने धौलपुर के पवित्र मचकुंड धाम को पंच गौरव योजना में शामिल किया है, इसके तहत अब तीर्थराज मचकुंड धाम में जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण सहित कई विकास कार्य कराए जा रहे हैं. मचकुंड धाम में श्रद्धालु अब बोटिंग के माध्यम से सरोवर के चारों ओर बने 108 मंदिरों के दर्शन कर सकेंगे. मचकुंड सरोवर में चलने वाली नाव 4-सीटर होगी, यह नाव प्रदूषण रहित होगी, जिससे सरोवर में किसी प्रकार का प्रदूषण नहीं फैलेगा.  मचकुंड धाम में इसी महीने बोटिंग की सुविधा शुरू हो जाएगी.

सरोवर के पास कई प्राचीन और ऐतिहासिक मंदिर स्थित हैं, जिनका निर्माण धौलपुर रियासत के राजाओं-महाराजाओं द्वारा करवाया गया था. अब श्रद्धालु इन 108 मंदिरों को नाव के जरिए देख सकेंगे. लोकल 18 की टीम ने धौलपुर के पवित्र मचकुंड धाम पहुंचकर कई लोगों से बातचीत की. लाडली जगमोहन मंदिर के महंत कृष्ण दास जी महाराज ने बताया कि मचकुंड सरोवर में बोटिंग शुरू होने से मचकुंड धाम में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी. श्रद्धालु नाव के माध्यम से सरोवर के चारों ओर बने 108 मंदिरों को निहार सकेंगे. साथ ही, पवित्र मचकुंड सरोवर में नाव चलने से गंदगी जमा नहीं हो पाएगी और सरोवर स्वच्छ व साफ बना रहेगा.

मचकुंड धाम परिसर में वाहनों के प्रवेश पर लगानी चाहिए रोक 

महंत कृष्ण दास जी महाराज ने आगे कहा कि जिला प्रशासन को मचकुंड धाम परिसर में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगानी चाहिए और वाहनों के लिए अलग से पार्किंग की व्यवस्था की जानी चाहिए. साथ ही, रेस्टोरेंट और अन्य जनसुविधाएं भी विकसित की जानी चाहिए, ताकि पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो. वहीं अरविंद शर्मा ने कहा कि धौलपुर का मचकुंड धाम हिंदू धर्म का एक पवित्र स्थल है. यदि यहां बोटिंग शुरू होती है, तो यह पर्यटकों के लिए आनंद का विषय होगा और पर्यटकों की संख्या में भी वृद्धि होगी.

मचकुंड धाम में पहले भी बोटिंग शुरू की गई थी और उस समय पर्यटकों में भारी उत्साह देखा गया था, लेकिन कुछ समय बाद इसे बंद कर दिया गया था. अब पुनः इस पवित्र सरोवर में बोटिंग शुरू होना जिला प्रशासन और नगर परिषद का सराहनीय कदम है. अरविंद शर्मा ने जिला प्रशासन और नगर परिषद से यह भी निवेदन किया कि मचकुंड धाम में पहले होने वाले लाइटिंग और साउंड कार्यक्रमों को भी दोबारा शुरू कराया जाए.

About the AuthorMonali Paul

Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें

Location :

Dhaulpur,Rajasthan

First Published :

January 06, 2026, 15:52 IST

homerajasthan

धौलपुर के मचकुंड धाम में प्रदूषण-मुक्त बोटिंग की होगी शुरुआत

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj