Rajasthan

राजस्थान में दौड़ती कार बनी आग का गोला! हाईवे पर ऐसा क्या हुआ कि ड्राइवर कुछ ही सेकंड में जलकर खाक?

Last Updated:November 25, 2025, 20:18 IST

Churu Burning Car : हनुमानगढ़ मेगा हाईवे पर हरियासर के पास दौड़ती कार अचानक आग का गोला बन गई और कुछ ही सेकंड में पूरा वाहन जलकर राख हो गया. कार में फंसे चालक 35 वर्षीय लालचंद की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि लोग उसे बचाने की कोशिश भी नहीं कर सके. दमकल और पुलिस टीम पहुंची लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी और कार पूरी तरह खाक हो चुकी थी. हादसे के बाद आग लगने के कारणों की जांच जारी है और हाईवे की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं.

ख़बरें फटाफट

राजस्थान में दौड़ती कार बनी आग का गोला! ऐसा क्या हुआ कि ड्राइवर जलकर खाक?

मनोज के शर्मा/चूरू. हनुमानगढ़ मेगा हाईवे पर हरियासर के पास शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब दौड़ती कार अचानक आग का गोला बन गई. कुछ ही सेकंड में कार में आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि पूरा वाहन धूं-धूं कर जल उठा. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास मौजूद लोग हैरानी में भर उठे. घटना की सूचना मिलते ही सरदारशहर थाना अधिकारी मदनलाल बिश्नोई पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे, वहीं दमकल को भी तुरंत बुलाया गया. प्रारंभिक जानकारी में यह आशंका जताई गई कि कार के अंदर चालक फंस गया है और आग की तीव्रता के कारण बाहर नहीं निकल पाया.

कुछ देर बाद घटनास्थल पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू कीं. हालांकि तब तक बहुत देर हो चुकी थी. कार में फंसे चालक की मौत हो चुकी थी. मृतक की पहचान 35 वर्षीय लालचंद, निवासी सरदारशहर के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि हादसे के ठीक बाद वहां मौजूद एक व्यक्ति ने बहादुरी दिखाते हुए जलती कार से चालक को बाहर निकालने की कोशिश भी की, लेकिन आग इतनी तेजी से भड़क चुकी थी कि कुछ ही पलों में उसने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया. तेज लपटों और धुएं ने किसी भी प्रयास को असंभव बना दिया.

चलती कार में अचानक आग, ड्राइवर बच न सकाचश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में हाइवे पर दौड़ रही थी, तभी अचानक बोनट की तरफ से धुआं उठने लगा. ड्राइवर के संभलने से पहले ही कार में आग भड़क गई और कुछ ही क्षणों में आग का रूप भयावह हो गया. पुलिस और दमकल के पहुंचने तक कार पूरी तरह जल चुकी थी. पुलिस ने किसी तरह कार का दरवाजा खुलवाकर शव को बाहर निकलवाया और पंचनामा कार्रवाई शुरू की.

घटना स्थल पर पुलिस और दमकल का संयुक्त बचाव अभियानसरदारशहर सीआई मदनलाल बिश्नोई सहित पुलिस टीम घटनास्थल पर मौजूद रही और पूरे मामले की जांच की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या किसी अन्य तकनीकी खराबी से. हनुमानगढ़ मेगा हाईवे पर हो रही इन दिनों लगातार दुर्घटनाओं ने सुरक्षा प्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. इस दिल दहला देने वाले हादसे ने इलाके में शोक छा दिया है. सड़क पर दौड़ती कार का अचानक आग का गोला बन जाना और चालक का जिंदा जलकर मौत के मुंह में समा जाना लोगों को अंदर तक हिला गया है.

Anand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल… और पढ़ें

Location :

Churu,Rajasthan

First Published :

November 25, 2025, 20:18 IST

homerajasthan

राजस्थान में दौड़ती कार बनी आग का गोला! ऐसा क्या हुआ कि ड्राइवर जलकर खाक?

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj