Tech

Flipkart Black Friday Sale starts 23 november ends on 30 november buy electronic items fashion geysers 80 percent off

Flipkart ने कंफर्म की है कि Black Friday Sale 23 नवंबर 2025 से शुरू होगी, जो Diwali के बाद कंपनी की पहली बड़ी सेल होगी. फ्लिपकार्ट ने अपने प्लेटफॉर्म पर एक माइक्रोसाइट लॉन्च किया है, जिसमें सेल के दौरान मिलने वाले ऑफर्स और प्रोडक्ट कैटेगरीज की जानकारी दी गई है. यूज़र्स को सलाह दी जा रही है कि वे पहले से लॉगिन करें, अपने पेमेंट डिटेल्स सेव करें और पसंदीदा प्रोडक्ट्स को विशलिस्ट में डालें, ताकि सेल शुरू होते ही ऑफर्स का फायदा उठाया जा सके.

Flipkart ने कंफर्म किया है कि Black Friday Sale 23 नवंबर 2025 से शुरू होगी, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, अप्लायंसेज और होम डेकोर पर 80% तक की छूट मिलेगी. इस बार भी Flipkart Plus और Black मेंबर्स को सेल तक जल्दी एक्सेस का मौका मिलेगा.

सेल 30 नवंबर तक चलेगी और इस दौरान ग्राहक स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, टीवी, वाशिंग मशीन, फ्रिज, एयर कंडीशनर और रूम हीटर जैसे प्रोडक्ट्स पर कीमत में भारी गिरावट की उम्मीद कर सकते हैं.

सेल में होंगे बड़े के सामानBlack Friday सेल में फोन, लैपटॉप, स्मार्टवॉच, टीवी, वाशिंग मशीन और फ्रिज जैसे इलेक्ट्रॉनिक्स पर डिस्काउंट्स मिलेंगे. Samsung, Asus, Realme, LG और दूसरे कई पॉपुलर ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स शामिल होंगे. यानी सेल में सभी बड़ी ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स शामिल होंगे, जिससे ग्राहक अपनी पसंदीदा चीज़ों पर शानदार डिस्काउंट पा सकते हैं.

इसके अलावा, रूम हीटर और गीज़र जैसे विंटर एप्लायंसेस पर भी किफायती ऑफर्स उपलब्ध होंगे. फ्लिपकार्ट इस बार इंस्टेंट डिस्काउंट्स पार्टनर बैंकों के जरिए, प्रीपेड ट्रांजैक्शन, एक्सचेंज ऑफर और EMI ऑप्शन के साथ पेश करेगा. ग्राहक UPI, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या EMI ऑप्शन का इस्तेमाल करके आसानी से पेमेंट कर सकते हैं.

इस सेल में खरीदारी करने से पहले यूज़र्स को सलाह दी जाती है कि वे Flipkart ऐप में लॉग इन करें, विशलिस्ट तैयार करें और पेमेंट डिटेल्स सेव करें, ताकि तेजी से Checkout किया जा सके.

इसके अलावा, Amazon भी अपनी Black Friday सेल लॉन्च करने वाला है, इसलिए ग्राहक दोनों प्लेटफ़ॉर्म्स के ऑफर्स की तुलना करके सबसे बेहतरीन डील चुन सकते हैं. इस Black Friday सेल के दौरान ग्राहक इलेक्ट्रॉनिक्स और घर की जरूरी चीज़ों पर भारी छूट का फायदा उठा सकते हैं.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj