खौफ के साये में डॉन! रोहित गोदारा की एक और हिमाकत, लॉरेंस का जिगर का छल्ला…

Agency:एजेंसियां
Last Updated:October 22, 2025, 09:02 IST
Canada Firing News: कनाडा में एक बार फिर से फायरिंग की घटना सामने आई है. इस बार गोलीबारी रोहित गोदारा गैंग की ओर से कराई गई है और इसका दावा खुद गैंग ने एक पोस्ट के जरिये किया है.
कनाडा में गैंगवॉर.
Canada Firing News: कनाडा मानो गैंगवॉर का अड्डा बनता जा रहा है. आए दिन यहां किसी न किसी गैंग की गुंडागर्दी चल रही है. एक बार फिर ये कनाडा में खुलेआम फायरिंग की घटना सामने आई है. इस बार गोलीबारी में रोहित गोदारा गैंग शामिल है, जिसने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इसकी जिम्मेदारी ली है. पोस्ट में दावा किया गया है कि फायरिंग इसी गैंग की ओर से हुई है और आगे भी वो ऐसा करती रहेगा.
इससे पहले कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से भी लगातार फायरिंग कराई गई थी और इसका वीडियो भी जारी किया गया था. तब से कई बार लॉरेंस विश्नोई गैंग कनाडा में ताबड़तोड़ फायरिंग करवा रहा है. आपको बता दें कि कनाडा सरकार की ओर से बिश्नोई गैंग को प्रतिबंधित किया गया है, बावजूद इसके उस पर कोई असर होता हुआ नहीं दिख रहा है और वो अपने विरोधियों को मारने की धमकी दे रहा है.सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी
रोहित गोदारा गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए पोस्ट में लिखा है – ‘जय श्री राम, राम राम सभी भाईयों को, जो ये (कनाडा) में (तेजी कहलों) पे जो गोलीबारी हुई है! वो हमने करवायी है! और इसके पेट में गोलियां लगी हैं! इस से इसको समझ आया तो ठीक नहीं तो अगली बार मार देंगे! ये हमारे दुश्मनों को पैसे फाइनेंस स्पॉट करना, वेपन देना कनाडा में हमारे भाईयों की मुखबरी करना और उनपे अटैक करने की प्लॉनिंग करता था ! हमारे भाईयों की तरफ देखना तो दूर की बात अगर कोई सोचेगा भी तो वो हाल करेंगे जो इतिहास के पन्नों में गूंजेगा! और में आपको बता दूं, इस गदार के चक्कर में आके किसी ने हमारे भाईयों की तरफ देखा या इसको किसी नें फाइनेंशियल स्पॉट की और हमें पता लग गया तो उसके घर परिवार तक को नहीं बख्शा जायेगा. उसका विनाश ही कर देंगे ! ये चेतावनी सभी भाईयों और बिजनेसमैन, बिल्डर, हवाला व्यपारी और जो भी हो, किसी ने भी मदद की तो वो हमारा दुश्मन होगा! अभी तो शुरूआत हुई है, आगे-आगे देखो होता है क्या’
पोस्ट करके गोदारा गैंग ने ली जिम्मेदारी.
आपको बता दें कि रोहित गोदारा गैंग ने जिस पर गोलीबारी की है, वो तेजी कहलो दरअसल लॉरेंस बिश्नोई गैंग का अहम सदस्य है. वो खुद लॉरेंस बिश्नोई का खास है और उस पर इस तरह का हमला गोदारा गैंग की बिश्नोई गैंग को चुनौती है.
Prateeti Pandey
में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा…और पढ़ें
में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा… और पढ़ें
First Published :
October 22, 2025, 09:02 IST
homeworld
खौफ के साये में डॉन! रोहित गोदारा की एक और हिमाकत, लॉरेंस का जिगर का छल्ला…



