Sports

IND vs AUS: रोहित-विराट कैसे करेंगे गिल की मदद? ऑस्ट्रेलिया में क्यों हल्का होने वाला है शुभमन का काम

Last Updated:October 14, 2025, 19:21 IST

IND vs AUS: 24 साल के नौजवान शुभमन गिल के पास रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दो दिग्गज है, जो उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मदद करेंगे. ये कहना है इयान बिशप का.रोहित-विराट कैसे करेंगे शुभमन की मदद? AUS में क्यों हल्का होगा गिल का काम?रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बदलाव के दौर से गुजर रही है. शुभमन गिल की कप्तानी में 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलने का ब्लूप्रिंट तैयार हो चुका है. रोहित शर्मा और विराट कोहली का रोल उस वर्ल्ड कप में क्या होगा? दोनों अनुभवी प्लेयर्स क्या विश्व कप स्क्वॉड का हिस्सा होंगे या बाहर कर दिए जाएंगे! ये बातें अभी भविष्य के गर्त में छिपी है, लेकिन इतना तो तय है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ‘रो-को’ की मौजदगी से गिल का काम आसान होने वाला है.

दरअसल, 19 अक्टूबर से भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत हो रही है. रोहित शर्मा और विराट कोहली सरीखे दिग्गजों को शुभमन गिल की कप्तानी में खेलना होगा. वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप का मानना है कि दोनों दिग्गजों की वापसी से शुभमन गिल की कप्तानी और मजबूत होगी. उन्होंने इन दोनों दिग्गजों की उपस्थिति को युवा कप्तान के लिए मददगार करार दिया.

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की 2-0 से टेस्ट श्रृंखला जीत के बाद बिशप ने कहा कि गिल में भारत का नेतृत्व का जज्बा और कौशल मौजूद है, लेकिन उन्हें एक रणनीतिकार के रूप में परिपक्व होने में समय लगेगा. बिशप ने ‘पीटीआई वीडियो’ को दिए साक्षात्कार में रोहित और कोहली का जिक्र करते हुए कहा:

यह गिल के लिए अच्छा होगा. वे दोनों खिलाड़ी गिल की मदद करेंगे और वह इस काम में आगे बढ़ेंगे. वह अभी पूरी तरह से तैयार नहीं हैं. लोगों को उन्हें कप्तान के रूप में विकसित होने का मौका देना होगा. वह इस दौरान बल्लेबाज के रूप में भी आगे बढ़ेंगे.

बिशप ने इस बात पर जोर दिया कि निर्णय लेने या कप्तानी के दबाव को संभालने के मामले में भारत के दो सबसे अनुभवी खिलाड़ियों की उपस्थिति गिल के लिए मूल्यवान होगी. उन्होंने कहा:

उनमें नेतृत्व करने का जज्बा और कौशल है लेकिन कप्तानी और रणनीति में विकास एक ऐसी चीज है जिसमें विकसित होने में कुछ सत्र लगेंगे. मुझे यकीन है कि उन्हें दोनों दिग्गजों से मदद मिलेगी.

24 साल के गिल की ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अग्निपरीक्षा होगी.

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 14, 2025, 19:19 IST

homecricket

रोहित-विराट कैसे करेंगे शुभमन की मदद? AUS में क्यों हल्का होगा गिल का काम?

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj