Sports

Ind vs Pak U-19 Asia Cup Toss delayed: बारिश की वजह से भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर 19 एशिया कप मैच के टॉस में हुई देरी

Last Updated:December 14, 2025, 11:11 IST

Ind vs Pak U-19 Asia Cup Toss delayed: भारत और पाकिस्तान के अंडर 19 एशिया कप मैच में दुबई की बारिश ने टॉस को समय पर शुरू नहीं होने दिया. 10 बजे टॉस को होना था जबकि इसे एक घंटा देरी के किया जा सका. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. मैच को बारिश की वजह से 49-49 ओवर का कर दिया गया है.भारत-पाक अंडर 19 एशिया कप टॉस में क्यों हुई देरी, मैच शुरू होने से किसने रोकाभारत-पाक अंडर 19 एशिया कप में बारिश की वजह से टॉस में हुई देरी

नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर 19 एशिया कप में होने वाली टक्कर को देखने के लिए फैंस बेताब थे. रविवार के दिन को सुपर संडे बनाने के लिए ही इस मुकाबले को रखा गया था लेकिन इसका मजा पूरी तरह से किरकिरा हो गया. जब फैंस सुबह सुबह अपना सारा काम निपटाकर टीवी के सामने बैठे तो उनको मैच के बारे में कोई खबर ही नहीं लगी. काफी देर के बाद पता चला कि बारिश की वजह से मुकाबला अब तक शुरू नहीं हो पाया है. दोनों टीम के 1 ओवर की कटौती के साथ मैच को 49-49 ओवर का कर दिया गया.

दुबई में बारिश के कारण टॉस और मैच की शुरुआत में देरी हो गई. भारत और पाकिस्तान के बीच मच अवेटेज मुकाबला का इंतजार लंबा हो गया. भारतीय समय के मुताबिक सुबह 10.30 पर भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर 19 एशिया कप का यह मुकाबला खेला जाना था. टॉस 10 बजे किया जाना था लेकिन इसे तय समय पर नहीं कराया जा सका. इसके पीछे की वजह से थी दुबई में अचानक आई बारिश. टॉस से पहले हुई बारिश ने मैच देखने वाले फैंस को इंतजार बढ़ा दिया.

टॉस में क्यों हुई देरी

सोनी नेटवर्क के स्पोर्ट्स चैनल पर भारत और पाकिस्तान अंडर 19 एशिया कप मैच का सीधा प्रसारण किया जाना था. मैच का समय हुआ तो हीं पुराने मैच के हाईलाइट्स दिखाए जा रहे थे. फैंस परेशान हो गए फिर जाकर पता चला कि बारिश की वजह से टॉस में देरी हो रही है. सोशल मीडिया पर मैच को कवर कर रहे पत्रकार और स्थानीय लोगों ने टॉस में हुई देरी को लेकर अपटेड दिया.

1⃣7⃣1⃣ runs9⃣5⃣ deliveries9⃣ fours1⃣4⃣ sixes

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj