ind vs sa rohit-virat series win रोहित-विराट के उपर दाग है, विशाखापट्टम में हटाने का मौका,भूला नही ऑस्ट्रेलिया

नई दिल्ली. क्रिकेट के मैदान पर बल्लेबाज चाहे कितने भी शतक लगा ले या गेंदबाज चाहे कितना बार भी 5 विकेट ले ले उसोक तब तक मजा नहीं आता जब तक टीम मैच जीत ना जाए. ये बात टीम इंडिया के दो दिग्गज रोहित-विराट बेहतर तरीके से समझते है और उनकी तीसरे वनडे में कोशिश रहेगी की ऑस्ट्रेलिया जैसी कसक भारत के फैंस के दिल में ना रह जाए. ऑस्ट्रेलिया में रोहित विराट के रहते टीम इंडिया वनडे सीरीज हार गई थी इस बार दोनों हारना नहीं चाहते.
भारत विराट कोहली और रोहित शर्मा से फिर से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुक्रवार को यहां होने वाले तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में जीत हासिल करके श्रृंखला अपने नाम करने की कोशिश करेगा. भारत अगर इस मैच में जीत हासिल करता है तो पिछले कुछ समय से टीम को लेकर चल रही अटकलें पर भी विराम लग जाएगा. इसके लिए कोहली और रोहित को फिर से अपना महत्वपूर्ण योगदान देना होगा.
ऑस्ट्रेलिया वाली हार याद है
रोहित और कोहली अपनी करियर के अवसान पर हैं और वह इसमें एक और गौरवशाली अध्याय जोड़ने की कोशिश करेंगे. कोहली ने अपनी पिछली तीन पारियों में दो शतक और एक अर्धशतक लगाया है, जबकि रोहित ने अपनी पिछली चार पारियों में एक शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं. इसमें कोई संदेह नहीं कि इन दोनों का वनडे क्रिकेट में कोई सानी नहीं है और उन्हें इस तरह के दबाव वाले मैच में खेलने का अच्छा अनुभव है. इसलिए भारत की जीत में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी.
सबका साथ तभी टीम का विकास
ये बात तो साफ हा कि अकेले रोहित विराट मैच नहीं जिता सकते इसलिए दोनों को बेहतर साथ की भी जरूरत है. भारत वाशिंगटन सुंदर को विश्राम देकर उनकी जगह तिलक वर्मा को मध्यक्रम की बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए अंतिम एकादश में शामिल करने पर भी गंभीरता से विचार करेगा. ऋषभ पंत भी एक विकल्प हो सकते हैं लेकिन तिलक स्पिन गेंदबाजी भी कर लेते हैं और वह बेहतरीन क्षेत्ररक्षक के भी हैं. भारतीय गेंदबाज भी अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं. अब भारत को उम्मीद होगी कि उनके युवा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा अच्छा प्रदर्शन करेंगे और प्रभावशाली अर्शदीप सिंह का पूरा साथ देंगे.
टीम इस प्रकार हैं:
भारत: केएल राहुल (कप्तान/विकेट कीपर), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, रुतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल।
दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जॉर्जी, रुबिन हरमन, केशव महाराज, मार्को यानसन, एडेन मार्क्रम, लुंगी एनगिडी, रयान रिकेलटन, प्रेनेलन सुब्रायन।



