Sports

Ind vs WI Test: कोच फ्लॉयड रीफर ने गेंदबाजों की पिटाई को उनके सीखने का मौका बताया

Last Updated:October 11, 2025, 05:08 IST

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन दो विकेट पर 318 रन बनाए, यशस्वी जायसवाल 173 रन पर नाबाद रहे, साई सुदर्शन ने 87 रन बनाए, फ्लॉयड रीफर ने सीखने का मौका बताया.यशस्वी जायसवाल से हुई गेंदबाजों की पिटाई के बाद वेस्टइंडीज के कोच का अजीब बयानभारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली टेस्ट के पहले दिन बनाए 2 विकेट पर 318 रन

नई दिल्ली. भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को मुश्किल चुनौती का सामना करना पड़ा. टीम के बल्लेबाजी कोच फ्लॉयड रीफर ने इसे उपमहाद्वीपीय परिस्थितियों में लंबे समय तक गेंदबाजी करने के नजरिए से सीखने का अवसर करार दिया है. भारत ने पहले दिन खेल खत्म होने तक दो विकेट पर 318 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल नाबाद 173 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है तो वह साई सुदर्शन ने 87 रन का योगदान दिया.

रीफर ने दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा, ‘‘हां, निश्चित तौर पर यह एक मुश्किल दिन था. भारत में आकर आपको आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए आसान पिचें मिलती हैं. आज सभी के लिए यह एक कठिन दिन था. मुझे लगता है कि जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी की.’’

That will be Stumps on Day 1️⃣

1️⃣7️⃣3️⃣*for Yashasvi Jaiswal 🫡
8️⃣7️⃣ for Sai Sudharsan 👏
3️⃣1️⃣8️⃣/2️⃣ for #TeamIndia

Captain Shubman Gill and Yashasvi Jaiswal will resume proceedings on Day 2. 👍

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj