Sports

India A beat UAE by 148 runs: वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड शतक से भारत को मिली बड़ी जीत, यूएई को हराकर एशिया कप में किया धमाकेदार आगाज

Last Updated:November 14, 2025, 20:31 IST

India A beat UAE by 148 runs Asia Cup Rising Stars 2025: इंडिया ए ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स में धमाकेदार आगाज किया. वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड शतक के बाद कप्तान जितेश शर्मा की धुआंधार पारी के दम पर भारत ने पहले पहाड़नुमा स्कोर खड़ा किया. यूएई के बल्लेबाज भारत के बड़े टारगेट का दबाव नहीं झेल पाए. इंडिया ए ने अपने पहले मैच में यूएई को 148 रन से हराकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की. वैभव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड शतक से भारत की बड़ी जीत, यूएई को 148 रन से रौंदावैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार शतक जड़ भारत को बड़े स्कोर पर पहुंचाया.

नई दिल्ली. वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड शतक के बाद कप्तान जितेश शर्मा की विस्फोटक पारी के दम पर इंडिया ए ने यूएई को 148 रन से हरा दिया. एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में भारत ने अपने पहले ही मैच में बड़ी जीत दर्ज कर विपक्षी टीमों को अगााह कर दिया है कि आने वाले मैचों में सभी टीमों को उनसे सावधान रहने की जरूरत है. ओपनर वैभव ने 32 गेंदों पर शतक जड़ा वहीं जितेश ने 32 गेंदों पर नाबाद 83 रन की पारी खेली. 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

इंडिया ए की की ओर से रखे गए 298 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 149 रन ही बना सकी. उसकी ओर से शोएब खान ने सबसे ज्यादा 63 रन की पारी खेली वहीं मोहम्मद अरफान 26 और सैयद हैदर 20 रन बनाकर आउट हुए.  भारत की ओर से पेसर गुरजपनीत सिंह ने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए.

वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार शतक जड़ भारत को बड़े स्कोर पर पहुंचाया.

वैभव सूर्यवंशी ने 32 गेंदों पर जड़ी सेंचुरीवैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 32 गेंदों में शतक जमाया और वह टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए. चौदह वर्ष के सलामी बल्लेबाज सूर्यवंशी ने 42 गेंद में 144 रन बनाये जिसमें 15 छक्के और 11 चौके शामिल थे .उन्होंने भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की बराबरी की जिन्होंने 2018 में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ दिल्ली के लिये 32 गेंद में सैकड़ा जड़ा था. उनकी पारी के दम पर भारत ए ने 20 ओवर में चार विकेट पर 297 रन बनाए. जिसमे कप्तान जितेश शर्मा के 32 गेंद में 83 रन शामिल हैं.

सूर्यवंशी ने आईपीएल में जड़ा था शतककिसी भारतीय बल्लेबाज के सबसे तेज टी20 शतक का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से अभिषेक शर्मा और गुजरात के उर्विल पटेल के नाम हैं. दोनों ने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी 2024.25 में 28 गेंद में शतक लगाया था . पिछले साल आईपीएल में पदार्पण करने वाले सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के लिए 38 गेंद में 101 रन बनाए थे. उन्होंने 35 गेंदों में शतक जमाया था जो टूर्नामेंट का दूसरा सबसे तेज शतक है.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

November 14, 2025, 20:23 IST

homecricket

वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड शतक से भारत की बड़ी जीत, यूएई को 148 रन से रौंदा

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj