Sports

India Likely XI In 1st T20I against South Africa: पहले टी20 के लिए भारत के प्लेइंग इलेवन में शुभमन गिल की होगी वापसी, अर्शदीप और संजू का खेलना मुश्किल

Last Updated:December 08, 2025, 10:14 IST

India Likely XI In 1st T20I against South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 9 दिसंबर से हो रही है. चोट की वजह से बाहर चल रहे शुभमन गिल की वापसी हुई है. पहले मुकाबले में अभिषेक शर्मा के साथ वो पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे.पहले टी20 के प्लेइंग XI से वनडे टीम के 9 खिलाड़ी होंगे बाहर! शुभमन की वापसीपहले टी20 के लिए भारत की संभावित इलेवन कैसी होगी

नई दिल्ली. टेस्ट सीरीज में हार और वनडे सीरीज जीतने के बाद अब भारत की नजरें पूरी तरह से टी20 क्रिकेट पर होंगी. 2026 टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. यह सीरीज मेगा इवेंट से पहले टीम का दूसरा आखिरी असाइनमेंट है. पहला मुकाबला मंगलवार (9 दिसंबर) को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा. गर्दन की चोट के कारण टी से बाहर रहे शुभमन गिल वापसी करेंगे. टीम के उप-कप्तान गिल के साथ वर्ल्ड नंबर-1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ओपनिंग करेंगे. तीसरे वनडे के प्लेइंंग इलेवन में खेले 9 खिलाड़ी पहले मुकाबले से बाहर हो सकते हैं.

कप्तान सूर्यकुमार यादव तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं. इस सीरीज में वो अपनी खोए फॉर्म को हासिल करना चाहेंगे. उनके बाद स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा आएंगे. हार्दिक पंड्या एशिया कप में ग्रोइन इंजरी के बाद लंबे समय बाद वापसी करेंगे. भारत तीन ऑलराउंडर के साथ उतर सकता है, जिसमें शिवम दुबे और अक्षर पटेल भी शामिल होंगे. ऐसे में वॉशिंगटन सुंदर को बाहर बैठना पड़ सकता है. टॉप ऑर्डर में जगह न मिलने के कारण संजू सैमसन को एक बार फिर बेंच पर बैठना पड़ सकता है. ऑस्ट्रेलिया में जितेश शर्मा को पहली पसंद विकेटकीपर के तौर पर मौका मिला था, ऐसे में फिर से उन्हें मौका मिलना चौंकाने वाला होगा.

कितने स्पिनर लेकर उतर सकता है भारत

भारत घरेलू मैदान पर कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती के रूप में दो स्पेशलिस्ट स्पिनर के साथ उतर सकता है, जिससे एक ही तेज गेंदबाज को मौका मिलेगा. कोच गौतम गंभीर भारत के सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने वाले अर्शदीप सिंह को बाहर बिठा सकते हैं. प्रमुख तेज गेंदबाज के तौर पर जसप्रीत बुमराह ही टीम प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे.

कितने खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए आखिरी वनडे में उतरने वाले 9 खिलाड़ी पहले टी20 से बाहर हो सकते हैं. इसमें से रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने तो टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल और प्रसिद्ध कृष्णा को टी20 टीम में जगह नहीं दी गई है.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन:

शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, जितेश शर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती.

About the AuthorViplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

December 08, 2025, 10:14 IST

homecricket

पहले टी20 के प्लेइंग XI से वनडे टीम के 9 खिलाड़ी होंगे बाहर! शुभमन की वापसी

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj