Rajasthan

इंस्पेक्टर के पास आया फोन- ‘डिप्टी CM का बेटा बोल रहा हूं’, CI ने कहा अभी आता हूं, गुदी पकड़ डाल दिया जेल में

Last Updated:April 05, 2025, 12:02 IST

Jhunjhunu News : झुंझुनूं में एक युवक ने खुद को डिप्टी सीएम का बेटा बताकर फोन पर एक इस्ंपेक्टर को हड़का दिया. इंस्पेक्टर ने युवक की कॉल डिटेल खंगाल कर उसकी गर्दन दबोच ली और फिर जेल की सलाखों के पीछे ठूंस दिया. …और पढ़ेंइंस्पेक्टर के पास आया फोन- 'डिप्टी CM का बेटा बोल रहा हूं', फिर जो हुआ...

आरोपी पहले भी कई बार अधिकारियों को यूं फोन पर धमका चुका है.

हाइलाइट्स

युवक ने डिप्टी सीएम का बेटा बनकर इंस्पेक्टर को धमकाया.इंस्पेक्टर ने युवक की कॉल डिटेल से उसे पकड़ा.आरोपी को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया.

झुंझुनूं. आजकल सीएम और डिप्टी सीएम का रिश्तेदार या जानकार बनकर अधिकारियों को धमकाने तथा उनसे काम निकलवाने वालों की लाइन लगी है. हाल ही में झुंझुनूं एक युवक ने कभी सीएम का भतीजा तो कभी डिप्टी सीएम का बेटा बनकर एक इंस्पेक्टर और पुलिस कंट्रोल रूम में खूब फोन किए. फोन नहीं उठाने पर युवक ने इंस्पेक्टर को हड़का भी दिया. इस पर इंस्पेक्टर ने युवक की लोकेशन निकालकर उसे दबोच लिया. फिर जेल की सलाखों के पीछे धकेल दिया. एक रात जेल में रहने के बाद युवक की अक्ल ठिकाने आ गई.

इससे पहले गुजरात के तीन युवकों ने भी रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के एक अधिकारी को मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव के फर्जी हस्ताक्षर वाला पत्र भेज कर टाइगर सफारी की व्यवस्था करवाने के लिए कहा था. लेकिन उनकी भी पोल खुल गई और पुलिस ने उनको दबोच लिया. झुंझुनूं में पकड़ा गया युवक तो पुलिस के घर पर पहुंचने भड़क गया और कहा-तुम यहां कैसे आए? पुलिस ने उससे तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं.

फोन-फोन खेलता रहा आरोपी युवकचिड़ावा थानाप्रभारी सीआई आशाराम गुर्जर ने बताया कि दो दिन पहले रात को करीब पौने आठ बजे पुलिस कंट्रोल रूम से उनके पास कॉल आया कि डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा का बेटा आशुसिंह आपको कॉल कर रहा है. आप कॉल रिसिव नहीं कर रहे. इस पर सीआई ने कहा कि उनके पास किसी का कोई कॉल नहीं आया. इसके कुछ देर बाद इस युवक ने सीआई को फोन किया लेकिन कुछ नहीं बोला. सीआई ने फोन किया तो उसने फिर कुछ नहीं बोला फोन कट कर दिया. सीआई ने वापस फोन किया तो रिसिव नहीं किया.

आरोपी युवक सीआई को बोला-तुम्हें सस्पेंड करवाउंगाकाफी देर सीआई और आरोपी युवक के बीच यही होता रहा. इसके बाद कंट्रोल रूम से दुबारा सीआई के पास फोन आया और कहा कि आप डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा के बेटे का फोन नहीं उठा रहे हैं. वो नाराज हो रहे हैं. सीआई ने कंट्रोल रूम में सारी स्थिति बताई. इसके कुछ देर बाद आरोपी युवक का वापस सीआई के पास फोन आया बोला आपने शराब पी रखी है क्या? अभी आपका मेडिकल करवाता हूं और फिर सस्पेंड करवाउंगा.

चिड़ावा की पुरानी बस्ती से कर रहा था फोनइस दौरान वह खुद को कभी सीएम भजनलाल शर्मा का भतीजा और कभी डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा का बेटा बताता रहा. सीआई आशाराम गुर्जर ने जब कॉल की डिटेल खंगाली तो सामने आया कि यह फोन चिड़ावा के पुरानी बस्ती इलाके से आ रहा है. इस उन्होंने वहां पुलिस टीम भेजी. पुलिस टीम रात को करीब 10 बजे पुरानी बस्ती पहुंची. वहां पर एक घर में विशाल सारस्वत नाम का युवक मिला. वह शराब के नशे में था. पुलिस को देखकर विशाल सारस्वत तैश में आ गया.

पुलिस ने आरोपी को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लियाउसने पुलिस से ही सवाल जवाब करने शुरू कर दिए. फिर उसने कहा कि डिप्टी सीएम का बेटा आशु सिंह उसका दोस्त है. पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल जब्त कर देखे तो उसमें एक मोबाइल से बार बार सीआई आशाराम गुर्जर और पुलिस कंट्रोल रूम झुंझुनूं समेत एसपी झुंझुनूं को कॉल किए हुए थे. पुलिस ने आरोपी का मेडिकल करवाकर उसे शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. बाद में उसे जेल में ठूंस दिया. केस की जांच एएसआई ओमप्रकाश को सौंपी गई है.

आरोपी पूर्व में भी कर चुका है ऐसे कारनामेसीआई आशाराम गुर्जर ने बताया कि विशाल सारस्वत का कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड तक अभी तक सामने नहीं आया है. लेकिन सुनने में आया कि विशाल सारस्वत पूर्व में भी नेताओं और अधिकारियों के नाम लेकर लोगों को यूं ही डराता रहता है. उसकी जांच की जा रही है. विशाल के पास से तीन मोबाइल जब्त किए गए हैं. उनकी कॉल डिटेल खंगाली जाएगी ताकि पता लग पाए कि विशाल की बीते कुछ समय में किन-किन लोगों से बातचीत हुई है. जांच में इस तरह के और भी कई मामले खुल सकते हैं.

Location :

Jhunjhunu,Jhunjhunu,Rajasthan

First Published :

April 05, 2025, 12:02 IST

homerajasthan

इंस्पेक्टर के पास आया फोन- ‘डिप्टी CM का बेटा बोल रहा हूं’, फिर जो हुआ…

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj