भारत-साउथ अफ्रिका का आज लखनऊ में मैच, सीएम योगी भी पहुंचेंगे इकाना स्टेडियम

Last Updated:December 17, 2025, 10:41 IST
IND VS South Africa: भारत और साउथ अफ्रिका के बीच आज चौथा टी-20 मैच है. स्टेडियम में 7 बजे क्रिकेट की शुरुआत होगी, जिसे देखने के लिए यूपी के सीएम योगी भी पहुंचेंगे. क्रिकेट के चलते लखनऊ में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है. तीन एसपी, 6 एडिशनल एसपी, 16 डिप्टी एसपी रैंक के अधिकारियों की तैनाती की गई है. आइए देखते है6 खबर की पूरी डिटेल.
भारत और साउथ अफ्रीका टी-20 मैच.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज चौथा T20 क्रिकेट मैच खेला जाएगा. यह मैच लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा. खास बात यह है कि इस मैच को देखने के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी जाएंगे, वह 06:30 बजे पहुंचेंगे. वहीं दिन में 3 बजे से शहीद पथ और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन लागू हो जाएगा. भारी वाहन कमर्शियल वाहन, रोडवेज बस 3 बजे के बाद शहीद पथ पर नहीं चल पाएंगे.
अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल स्टेडियम में साउथ अफ्रीका और भारत का मैच सख़्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगा. सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल को तैनात किया जाएगा. सुरक्षा और ट्रैफिक पर ज्वाइंट सीपी लॉ एंड ऑर्डर बबलू कुमार का बयान सामने आया है. उन्होंने बताया है कि तीन एसपी, 6 एडिशनल एसपी, 16 डिप्टी एसपी रैंक के अधिकारियों की तैनाती की गई है. 15 से 20 हजार गाड़ियों से दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है. जिसे लेकर ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर 3 एसपी, 4 एडिशनल एसपी, 10 डिप्टी एसपी रैंक के अधिकारियों की तैनाती की गई.
100 इंस्पेक्टर, 600 सब इंस्पेक्टर, 1500 कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल सहित 7 कंपनी पीएसी की तैनाती की गई है. स्टेडियम जाने वाले सभी रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा. स्टेडियम के चारों ओर व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. पुलिस प्रशासन की कोशिश है कि लोगों के लिए ये मैच एंटरटेनिंग और सुरक्षित माहौल में रहे. दर्शकों से अपील है कि बीसीसीआई के निर्देशों का पालन करें. स्टेडियम में जिन चीजों को बैन किया गया है उसका पालन करें.
About the AuthorAbhijeet Chauhan
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें
Location :
Lucknow,Lucknow,Uttar Pradesh
First Published :
December 17, 2025, 09:43 IST
homeuttar-pradesh
भारत-साउथ अफ्रिका का आज लखनऊ में मैच, सीएम योगी भी पहुंचेंगे इकाना स्टेडियम



