सर्दियों में हाथ पैरों को सुंदर और चमकदार बनाने का देसी नुस्खा, सर्दियों में भरतपुर के लोग ऐसे रखते हैं खास ख्याल जानें

Last Updated:December 04, 2025, 19:10 IST
Beauty Tips : सर्दियों में हाथ-पैरों का रूखापन, दरारें और कालेपन की समस्या आम है. भरतपुर में लोग सदियों से चले आ रहे देसी नुस्खों से इस परेशानी का समाधान करते हैं. सरसों के तेल, बेसन, हल्दी, मलाई और देसी घी जैसे प्राकृतिक उपाय त्वचा को नमी और चमक देते हैं. शहर से गांव तक परंपरागत तरीकों का चलन फिर बढ़ गया है.
सर्दियों के मौसम में जहां ठंडी हवाएं शरीर को ठिठुरन देती हैं. वहीं इसका सबसे ज्यादा असर हाथों और पैरों पर दिखाई देता है.भरतपुर में इन दिनों लोग अपने हाथ पैरों को सुंदर और चमकदार बनाए रखने के लिए देसी और पारंपरिक तरीकों का सहारा लेते हैं. यहां के ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहर तक हर घर में दादी नानी के समय से चले आ रहे नुस्खे आज भी सर्दियों में लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं.

भरतपुर में सर्दियों के शुरुआती दिनों से ही हाथों और पैरों में रूखापन, फटने और त्वचा के काले पड़ने की समस्या बढ़ जाती है. ऐसे में स्थानीय लोग प्राकृतिक चीजों से तैयार होने वाले घरेलू उपाय अपनाते हैं. जिनसे त्वचा न सिर्फ कोमल बनती है बल्कि उसमें प्राकृतिक निखार भी आता है. इनमें सबसे ज्यादा मशहूर है सरसों के तेल, बेसन, हल्दी और मलाई का मिश्रण.

जिसे लोग सप्ताह में दो से तीन बार इस्तेमाल करते हैं. इसे लगाते ही त्वचा में नमी आती है और हल्दी की वजह से चमक भी बढ़ जाती है. ग्रामीण इलाकों में खासकर महिलाएं और बच्चे रात को सोने से पहले सरसों के तेल से अच्छी तरह मालिश करती हैं. तेल को हल्का गर्म करके लगाने से त्वचा में जल्दी अवशोषित होता है और ठंड के कारण जमी सुस्ती भी खत्म होती है.
Add as Preferred Source on Google

वहीं शहर में रहने वाले लोग देशी घी और एलोवेरा जेल का उपयोग करते हैं. इनका लगातार प्रयोग हाथ पैरों की दरारें भरने और चमक बढ़ाने में बेहद असरदार माना जाता है.भरतपुर के कई परिवारों में सर्दियों में मलाई का लेप लगाने की परंपरा भी है. इसे लगाने से त्वचा की मृत कोशिकाएं हटती हैं और त्वचा सुंदर और खूबसूरत निखरती है.

और हाथ पैर एकदम साफ व मुलायम हो जाते हैं. इस लेप का इस्तेमाल खासकर खास मौके से पहले महिलाएं जरूर करती हैं. साथ ही स्थानीय लोग बताते हैं कि देसी तरीकों का सबसे बड़ा फायदा यह है कि ये पूरी तरह प्राकृतिक होते हैं और इनमें किसी तरह के रसायन नहीं होते इसके अलावा ये सामग्री हर घर में आसानी से उपलब्ध रहती है और शरीर पर कोई दुष्प्रभाव भी नहीं डालती.

सर्दियों में बढ़ती ठंड के कारण लोग बाजार में मिलने वाली क्रीम और लोशन की जगह इन देसी उपायों को अपनाये तो यह शरीर को सुंदर बनाएंगे भरतपुर में इस मौसम में देसी नुस्खों की लोकप्रियता एक बार बढ़ जाती है. लोग पारंपरिक तरीके अपनाकर अपने हाथ पैरों को न सिर्फ खूबसूरत बनाते हैं बल्कि सर्दी में होने वाली त्वचा संबंधी परेशानियों से भी बचाव करते हैं.
First Published :
December 04, 2025, 19:10 IST
homerajasthan
ठंड में हाथ-पैर फटने की छुट्टी! भरतपुर के देसी नुस्खे दे रहे ग्लो की गारंटी…



