Rajasthan

डेजर्ट सिटी में इंटरनेशनल टच! जोधपुर का न्यू ईयर सेलिब्रेशन इस बार अरेबियन थीम पर होगा खास

Last Updated:December 30, 2025, 15:55 IST

Jodhpur New Year celebration: न्यू ईयर के स्वागत के लिए जोधपुर पूरी तरह तैयार है. इस बार शहर में पहली बार अरेबियन थीम पर भव्य न्यू ईयर सेलिब्रेशन आयोजित किया जाएगा. खास सजावट, अरेबियन म्यूजिक, लाइटिंग और फूड थीम इस आयोजन का मुख्य आकर्षण होंगे. प्रशासन और आयोजकों के अनुसार यह आयोजन पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं और पर्यटकों को एक नया अनुभव देगा. शाही नगरी जोधपुर में इस बार न्यू ईयर का जश्न यादगार बनने वाला है.

जोधपुर: नववर्ष की शुरुआत के साथ ही पर्यटक नगरी जोधपुर में सैलानियों की आवाजाही तेज़ हो गई है। नए साल का जश्न मनाने के लिए देश-विदेश से पर्यटक जोधपुर पहुंचने लगे हैं। इसी बीच इस बार जोधपुर में न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर एक अनोखा और ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है, जो शहर की पहचान में एक नया अध्याय जोड़ने वाला है.

आयोजकों के अनुसार जोधपुर में पहली बार न्यू ईयर को अरेबियन थीम के आधार पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन THE LAWN, NEAR ITI circle, JODHPUR में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन की खास बात यह है कि इसमें देश ही नहीं बल्कि बाहर से भी कई प्रसिद्ध कलाकार जोधपुर पहुंचेंगे, जो अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। अरेबियन संस्कृति पर आधारित डेकोरेशन, म्यूजिक और परफॉर्मेंस इस आयोजन को पूरी तरह अलग और खास बनाएंगे.

पहली बार अनोखे कॉन्सेप्ट के साथ होगा जोधपुर में न्यू ईयर सेलिब्रेशनइस आयोजन को लेकर आयोजक बिलाल खान और मनीष पालीवाल ने बताया कि जोधपुर में पहली बार इस तरह का कॉन्सेप्ट लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहरवासियों और पर्यटकों में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यह आयोजन न सिर्फ मनोरंजन से भरपूर होगा, बल्कि जोधपुर के न्यू ईयर सेलिब्रेशन के इतिहास में एक यादगार क्षण भी साबित होगा.

शानदार फायर शो के साथ होगा न्यू ईयर का भव्य स्वागतइवेंट मैनेजमेंट से जुड़े जगन थानवी ने बताया कि  सबसे बड़ी न्यू ईयर पार्टी के साथ-साथ कई आकर्षक इवेंट और मजेदार गेम्स भी आयोजित किए जाएंगे, जिसमें लोग परिवार और दोस्तों के साथ हिस्सा ले सकेंगे। इसके अलावा स्वादिष्ट फूड स्टॉल्स की भी खास व्यवस्था की गई है, जहां लोग विभिन्न व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे. कार्यक्रम की एक और बड़ी खासियत फायर शो होगा, जो दर्शकों के लिए रोमांच और आकर्षण का केंद्र रहेगा. रंग-बिरंगी लाइट्स, संगीत और आतिशबाज़ी के साथ नए साल का स्वागत जोधपुर में इस बार यादगार बनने जा रहा है. कुल मिलाकर, न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर जोधपुर पूरी तरह तैयार नजर आ रहा है और यह अनोखा आयोजन शहरवासियों के साथ-साथ पर्यटकों को भी एक नया और खास अनुभव देने वाला है.

About the AuthorJagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें

Location :

Jodhpur,Rajasthan

First Published :

December 30, 2025, 15:55 IST

homerajasthan

जोधपुर में पहली बार अरेबियन थीम पर होगा शाही अंदाज़ में भव्य सेलिब्रेशन

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj