IPL auction take place on December 16 in Abu Dhabi: आईपीएल मिनी ऑक्शन की सामने आई तारीख…अबू धाबी में इस दिन सजेगी खिलाड़ियों की मंडी

Last Updated:November 13, 2025, 22:59 IST
IPL auction take place on December 16 in Abu Dhabi: आईपीएल के आगामी सीजन के लिए खिलाड़ियों की मंडी कब सजेगी, इसकी तारीख आ चुकी है. अबू धाबी में मिनी ऑक्शन का आयोजन होगा जहां बड़े बड़े खिलाड़ियों पर बोली लगेगी. 16 दिसंबर को कई प्लेयर्स करोड़पति बनेंगे तो कइयों को निराशा भी हाथ लगेगी.
आईपीएल के मिनी ऑक्शन का आयोजन 16 दिसंबर को होगा.
नई दिल्ली. आईपीएल 2026 ऑक्शन का आयोजन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगा.यह लगातार तीसरा साल होगा जब आईपीएल नीलामी विदेश में आयोजित की जा रही है. साल 2024 में दुबई में नीलामी पहली बार विदेश में आयोजित की गई थी. 2025 सीज़न के लिए दो दिवसीय मेगा नीलामी नवंबर 2024 में जेद्दा में आयोजित की गई थी. खिलाड़ियों की मंडी में कई प्लेयर्स मालामाल होंगे तो कइयों को मायूसी हाथ लगेगी.
ईएसपीएन क्रिक इंफो की रिपोर्ट के मुताबिक हर बार की तरह जैसे मिनी ऑक्शन का आयोजन एक दिन के लिए होता है, ठीक इसी प्रकार इस बार भी मिनी निलामी एक दिन की होगी. सभी 10 फ्रेंचाइजी को सबसे पहले 15 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक उन खिलाड़ियों की सूची तैयार करनी होगी जिन्हें वे अपनी 2025 की टीम से रिलीज और रिटेन करना चाहते हैं. इसके बाद, उन्हें शॉर्टलिस्ट करने के लिए खिलाड़ियों का एक रजिस्टर्ड लिस्ट भेजी जाएगी. फिर आईपीएल द्वारा नीलामी पूल को अंतिम रूप देने के लिए उस लंबी सूची में से छंटनी की जाएगी.
आईपीएल के मिनी ऑक्शन का आयोजन 16 दिसंबर को होगा.
संजू सैमसन-रवींद्र जडेजा मामले में फ्रेंचाइजी ने साधी चुप्पीरिटेंशन से पहले, चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स ने स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को एक हाई-प्रोफाइल ट्रेड की अटकलों को हवा दी है. हालांकि, समझा जाता है कि रॉयल्स ने सैमसन को रिलीज करने के सौदे के तहत एक अतिरिक्त खिलाड़ी की मांग की है. सीएसके की पहली प्राथमिकता दोनों खिलाड़ियों के बीच सीधी अदला-बदली है, जिनकी कीमत 18 करोड़ रुपये के दायरे में है.
लेकिन पांच बार की चैंपियन सीएसके ने इस डील में किसी अन्य खिलाड़ी को शामिल करने से इनकार नहीं किया है. ऐसे संकेत हैं कि सैम कुरेन को ट्रेड किया जा सकता है. संभावना है कि जडेजा को रॉयल्स के कप्तान की भूमिका की पेशकश की जा सकती है. हालांकि फ्रेंचाइजी ने अभी तक इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है.
शार्दुल ठाकुर मुंबई की ओर से खेलेंगेलखनऊ सुपर जाइंट्स ने ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की आईपीएल 2026 से पहले दो करोड़ रुपये में मुंबई इंडियन्स को ‘ट्रेड’ किया. आईपीएल ने बयान में कहा, ‘मुंबई के इस ऑलराउंडर को लीग के 18वें सत्र के लिए चोटिल खिलाड़ी के विकल्प के तौर पर लखनऊ सुपर जाइंट्स ने दो करोड़ रुपये में खरीदा था जहां उन्होंने 10 मैच खेले थे.’ बयान के अनुसार ,‘इस ऑलराउंडर को मुंबई इंडियन्स को उनकी दो करोड़ रुपये की मौजूदा फीस पर ट्रेड किया गया.’ शार्दुल ने अब तक 105 आईपीएल मैच में 325 रन बनाने के अलावा 107 विकेट चटकाए हैं. लखनऊ की टीम ने चोटिल मोहसिन खान के विकल्प के तौर पर उन्हें खिलाया था. वह चेन्नई सुपरकिंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स सहित कई आईपीएल टीम की ओर से खेले हैं.
शेरफेन रदरफोर्ड मुंबई इंडियंस टीम से जुड़ेगुजरात टाइटंस ने वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर शेरफेन रदरफोर्ड को आईपीएल 2026 से पहले दो करोड़ 60 लाख रुपये में मुंबई इंडियंस (एमआई) को ‘ट्रेड’ किया. आईपीएल ने एक बयान में कहा, ‘गुजरात टाइटंस द्वारा 2.6 करोड़ रुपये में खरीदे गए रदरफोर्ड अपनी मौजूदा फीस पर मुंबई इंडियंस में शामिल होंगे.’ वेस्टइंडीज के इस 27 वर्षीय खिलाड़ी ने 44 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में छठे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड उनके नाम है. उन्होंने पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आंद्रे रसेल के साथ 139 रन की साझेदारी की थी.
रदरफोर्ड ने अब तक 23 आईपीएल मैच खेले हैं। इससे पहले उन्होंने 2019 में दिल्ली कैपिटल्स और 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रतिनिधित्व किया था. वह 2020 में मुंबई इंडियन्स और 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे लेकिन उन सत्र के दौरान एकादश का हिस्सा नहीं बन पाए.
Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
November 13, 2025, 22:43 IST
homecricket
आईपीएल मिनी ऑक्शन की सामने आई तारीख…अबू धाबी में सजेगी खिलाड़ियों की मंडी



