बहुत खास है इस बार की अक्षय तृतीया, एक साथ बन रहे 10 महायोग, सर्वार्थसिद्धि और रवियोग, दुबारा 2052 में बनेगा ऐसा संयोग

Last Updated:April 28, 2025, 17:35 IST
Akshay Tritiya: धर्म विशेषज्ञ चंद्रप्रकाश ढांढण ने बताया कि अक्षय तृतीया के दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है, जो समृद्धि का प्रतीक है. इस दिन इनकी खरीदारी को स्थायी धन और सौभाग्य की प्राप्ति के रूप में दे…और पढ़ेंX

इस दिन स्थायी धन और सौभाग्य हासिल होता है
हाइलाइट्स
अक्षय तृतीया पर बन रहे हैं 10 महायोगशुभ है अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी खरीदनाअक्षय तृतीया पर होते हैं सबसे ज्यादा विवाह
जयपुर. इस बार आने वाली अक्षय तृतीया बहुत खास है. कोई भी शुभ कार्य और नई शुरुआत के लिए इसे सबसे सिद्ध मुहूर्त माना जाता है. इस दिन किया गया दान, पूजन, हवन सहित हर पुण्य कार्य अक्षय फल देता है. धर्म विशेषज्ञ चंद्रप्रकाश ढांढण ने बताया कि इस अक्षय का अर्थ है, जिसका कभी क्षय ना हो, जो स्थायी रहे, इसलिए इस दिन सबसे ज्यादा विवाह किए जाते हैं क्योंकि इस दिन किए गए विवाह अक्षय होते हैं. इस दिन की गई खरीदारी का फायदा लंबे समय तक मिलता है. धर्म विशेषज्ञ चंद्रप्रकाश ढांढण ने बताया कि अक्षय तृतीया पर पर ही त्रेतायुग की शुरुआत हुई थी, इसलिए इसे युगादितिथि भी कहते हैं. इस बार आने वाली अक्षय तृतीया 29 अप्रैल मंगलवार शाम 5:32 से शुरू होगी और 30 अप्रैल दोपहर 2:15 बजे तक रहेगी.
इस दिन स्थायी धन और सौभाग्य हासिल होता हैधर्म विशेषज्ञ चंद्रप्रकाश ढांढण ने बताया कि अक्षय तृतीया के दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है, जो समृद्धि का प्रतीक है. इस दिन इनकी खरीदारी को स्थायी धन और सौभाग्य की प्राप्ति के रूप में देखा जाता है. इसके अलावा हिंदू धर्म में पीली धातु सोने को सबसे पवित्र और अक्षय माना गया है. इसे देवताओं की धातु माना जाता है, इसीलिए अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी की परंपरा है.
बन रहे 10 महायोग, सर्वार्थसिद्धि और रवियोगधर्म विशेषज्ञ चंद्रप्रकाश ढांढण ने बताया कि इस बार अक्षय तृतीया पर कई शुभसंयोग बन रहे हैं. बुधवार और रोहिणी नक्षत्र का योग बहुत शुभ माना जाता है. यह बड़े लेन-देन और रियल एस्टेट में निवेश विशेष फायदेमंद होगा. इससे पहले 7 मई 2008 को अक्षय तृतीया पर ऐसा संयोग बना था, अब 27 साल बाद 2052 में ऐसा योग बनेगा. धर्म विशेषज्ञ के अनुसार इस दिन पारिजात, गजकेसरी, केदार, काहल, हर्ष, उभयचरी और वाशी नाम के सात राजयोग रहेंगे. सर्वार्थसिद्धि, शोभन और रवियोग भी बन रहे हैं. इस तरह 10 महायोग में अक्षय तृतीया मनेगी. इस संयोग में खरीदारी, निवेश, लेन-देन और नई शुरुआत से दीर्घावधि में लाभ होगा.
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
April 28, 2025, 17:35 IST
homefamily-and-welfare
ये अक्षय तृतीया है बेहद खास, विशेष पूजा से सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी



