Rajasthan
जेल या सुधार केंद्र? श्यालावास सेंट्रल जेल की बदली आबो-हवा ने सबको किया हैरान

Rajasthan Central Jail Reform: जोधपुर की सेंट्रल जेल श्यालावास, जो कभी अव्यवस्था और बदनामी के लिए जानी जाती थी, अब बदलाव की मिसाल बनती नजर आ रही है. बीते तीन महीनों में प्रशासनिक सख्ती, कैदियों के लिए सुधारात्मक कार्यक्रमों, स्वच्छता और अनुशासनात्मक प्रयासों से जेल की छवि में बड़ा सुधार हुआ है. अधिकारियों के नेतृत्व में किए गए इन प्रयासों से जेल की आबो-हवा बदली है और यह अब सुधार केंद्र के रूप में पहचान बना रही है.



