Rajasthan

Jaipur Chaumu News | Chaumu Violence Video | Police Stone Pelting Video | Chaumu Riots Update, Jaipur Rural Tension | Police vs Stone Pelters | Chaumu Disturbance News

Last Updated:December 29, 2025, 12:37 IST

Jaipur Chaumu News: जयपुर जिले के चौमू कस्बे में उपद्रव से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें पुलिस और पत्थरबाज आमने-सामने भिड़ते नजर आ रहे हैं. वीडियो में उग्र भीड़ के जवाब में पुलिस भी डटकर मुकाबला करती दिख रही है. हैरानी की बात यह है कि डीसीपी, एसीपी, एसएचओ और कॉन्स्टेबल तक हाथों में पत्थर लिए दिखाई दे रहे हैं. मामले की जांच जारी है.चौमू में बवाल का नया वीडियो वायरल! पुलिस और पत्थरबाज आमने-सामनेJaipur Chaumu News

जयपुर: जयपुर जिले के चौमू कस्बे में हाल ही में उपद्रव से जुड़े घटनाक्रम लगातार सामने आ रहे हैं. इसी कड़ी में अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने हालात की गंभीरता को साफ कर दिया है. इस वीडियो में पुलिस और पत्थरबाजों के बीच सीधी भिड़ंत देखी जा सकती है. दोनों पक्ष आमने-सामने खड़े नजर आ रहे हैं और हालात बेहद तनावपूर्ण दिखाई दे रहे हैं.

सामने आए वीडियो में पत्थरबाज पुलिस पर लगातार पथराव करते नजर आ रहे हैं. इसके जवाब में पुलिस भी पीछे हटने के बजाय डटकर मुकाबला करती रही है. वीडियो में आप देख सकते है कि किस तरह भीड़ उग्र होकर पत्थर फेंक रही है और पुलिस बल हालात को काबू में करने की कोशिश कर रहा है. यह घटना चौमू में उस समय के हालात की भयावहता को बयां करता है.

वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर एक्टिववीडियो की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इसमें डीसीपी, एसीपी, एसएचओ और कॉन्स्टेबल तक हाथों में पत्थर लिए नजर आ रहे हैं. पत्थरबाजों के जवाब में पुलिस के अधिकारी और जवान भी पत्थर फेंकते दिखाई दे रहे हैं. इससे साफ है कि हालात इतने बिगड़ चुके थे कि पुलिस को भी आत्मरक्षा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कड़ा रुख अपनाना पड़ा.

कानून-व्यवस्था बनाए रखने की चुनौतीचौमू में हुए इस उपद्रव ने कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस प्रशासन का कहना है कि हालात को काबू में करने के लिए हर संभव प्रयास किए गए और अतिरिक्त जाप्ता भी मौके पर तैनात किया गया. वहीं, वायरल वीडियो के बाद पूरे मामले की जांच की जा रही है.

प्रशासन की अपीलप्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है. साथ ही चेतावनी दी है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. चौमू में फिलहाल हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं, लेकिन पुलिस पूरी तरह सतर्क है.

About the AuthorJagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें

Location :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

December 29, 2025, 12:37 IST

homerajasthan

चौमू में बवाल का नया वीडियो वायरल! पुलिस और पत्थरबाज आमने-सामने

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj