Jaipur Gold Silver Price: सोना और चांदी के भावों में रिकॉर्ड तोड़ उछाल, जानिए मार्केट में आज का रेट

Last Updated:March 15, 2025, 08:01 IST
Jaipur Gold Silver Price: जयपुर सर्राफा मार्केट में आज सोना और चांदी दोनों के भावों में बदलाव आया है. आज शुद्ध सोने के भाव में 1100 रुपए की बढ़ोतरी आई है. ऐसे में अब इसके भाव 87,730 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए है…और पढ़ें
सोना और चांदी के भाव बढ़े
होली के त्यौहार के समय सोना और चांदी के भावों में बढ़ोतरी हो रही है. इस कारण दोनों के भावों एक बार फिर अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं. एक्सपर्ट के अनुसार मार्केट में दोनों कीमती धातुओं की मांग पहले के मुकाबले हो गई है. लेकिन, होली के त्यौहार के कारण इसके भाव बढ़ गए हैं.
एक्सपर्ट के अनुसार मलमास शुरू हो गया है, ऐसे में आगामी दिनो में सोने और चांदी के भावों में गिरावट आने की संभावना है. जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कंपनी ने आज दोनों के भावों की अपडेट जारी की है. दोनों के भावों में बढ़ोतरी आई है. अगर आप आज जयपुर सर्राफा मार्केट से सोना चांदी के गहने खरीदने का सोच रहे हैं. इससे पहले सर्राफा बाजार की रेट जरूर जान ले. आज 15 मार्च को सोना और चांदी के भाव ये है.
सोने और चांदी के भाव में बढ़ोतरी आई जयपुर सर्राफा मार्केट में आज सोना और चांदी दोनों के भावों में बदलाव आया है. आज शुद्ध सोने के भाव में 1100 रुपए की बढ़ोतरी आई है. ऐसे में अब इसके भाव 87,730 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं. इसके अलावा जेवराती सोने के भाव में भी बदलाव आया है. इसके भाव में भी 1100 रुपए का उछाल आया है. अब इसके भाव में 81,350 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए है. इसके अलावा चांदी के भाव में आज रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी हुई है. इससे चांदी के भाव एक बार फिर अपने उच्चतम शिखर पर पहुंच गए हैं. आज इसके भावों में 3100 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. ऐसे में अब इसके भाव 1,01,000 रुपए प्रति किलो हो गए हैं. ऐसे में चांदी एक बार फिर एक लाख रुपए पार हो चुकी है.
निवेश करने का अच्छा समय ज्वेलर्स पूरणमल सोनी ने बताया कि मलमास शुरू हो गया है. यह एक महीने तक चलेगा. इस दौरान भी सोना और चांदी खरीदना शुभ नहीं माना जाता है. इसे में आगामी एक महीने से अधिक समय तक सोना और चांदी के भावों में गिरावट आएगी है. यह सोना और चांदी में निवेश करने का अच्छा समय है. इस समय अभी के मुकाबले सस्ते भाव में दोनों कीमती धातु मिलेगी और होलाष्टक और मलमास के बाद जब फिर से मांगलिक कार्य शुरू होंगे तब फिर से इनके भाव में बढ़ोतरी होंगी.
Location :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
March 15, 2025, 08:01 IST
homebusiness
सोना और चांदी के भावों में रिकॉर्ड तोड़ उछाल, जानिए मार्केट में आज का रेट



