Rajasthan

नववर्ष की संध्या में दूध महोत्सव में डूबा जयपुर, 500 जगहों पर लोगों को पिलाया गया लाखों लीटर दूध 

Last Updated:January 01, 2026, 16:01 IST

Milk distributed in Jaipur : नववर्ष 2026 की शुरुआत जयपुर में जश्न के साथ-साथ एक अनोखे सामाजिक संदेश के साथ हुई. शराब नहीं, दूध से नए साल की शुरुआत का आह्वान करते हुए शहरभर में दूध महोत्सव आयोजित किया गया. लाखों लोगों ने गरमागरम केसर दूध पीकर नशा मुक्त नववर्ष का संकल्प लिया.

ख़बरें फटाफट

जयपुर : न्यू ईयर पर जयपुर में नववर्ष 2026 की शुरुआत भव्य रूप में हुई, पूरे जयपुर में न्यू ईयर के जश्न का माहौल बना हुआ है. लाखों की संख्या में पर्यटक इस बार जयपुर घूमने पहुंचे हैं, हर जगह भीड़-भाड़ का माहौल है. ऐसे ही हर साल की तरह इस साल भी जयपुर में लोगों को दूध महोत्सव के तहत नशा मुक्त बनाने की प्रेरणा के साथ नववर्ष की पूर्व संध्या पर जगह जगह दूध बांटा गया. दूध वितरण के इन कार्यक्रमों के तहत ख़ासतौर पर नववर्ष पर इस बात का संदेश दिया गया है की नववर्ष की शुरुआत शराब से नहीं बल्कि दूध के साथ करें.

31 जनवरी को जयपुर में 500 से अधिक जगहों पर लाखों लीटर दूध का वितरण किया गया जहां लाखों लोगों ने दूध पीकर नववर्ष की शुरुआत की. जयपुर में जगह जगह पर दूध का वितरण किया गया जिसमें खासतौर पर युवाओं को दूध पिलाकर नशा छोड़ने का लिया संकल्प दिलाया गया. जयपुर में मुख्य रूप से राजस्थान यूनिवर्सिटी, अलग-अलग मंदिरों, बाजारों, अस्पतालों और सार्वजनिक स्थानों पर जयपुर के कई सामाजिक संगठनों ने दूध वितरण का स्टॉल्स लगाई जहां एकसाथ हजारों लोगों ने सर्दियों में गरमा गरम केसर दूध का आंनद लिया.

दूध पिलाकर दारू न पीने का संदेश, लोगों ने पिया लाखों लीटर दूध जयपुर में इस बार खासतौर दूध पिलाकर दारू न पीने के संदेश के साथ जगह-जगह भव्य कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जहां हजारों लोगो पहुंचे. नववर्ष की पूर्व संध्या पर जयपुर में शाम ढलते ही गुनगुना मीठा दूध पिलाने का सिलसिला शुरू हुआ जो देर रात तक चला. जयपुर में 500 जगहों पर करीब 5 लाख से अधिक लोगों को करीब सवा लाख लीटर दूध लोगों को पिलाया गया. जिसमें सबसे ज्यादा लोगों की भीड़ राजस्थान विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर हुए आयोजन में पहुंची. स्थानीय लोगों के अलावा हजारों राहगीरों ने दूध का आनंद लिया. नववर्ष के साथ साल का आखरी दिन और एकादशी होने के कारण धार्मिक संगठनों और संस्थाओं की ओर से यह कार्यक्रम सबसे खास रहा. जहां श्याम भजनों के साथ नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए लोगों को दूध पिलाया गया. जयपुर में जगह जगह दूध वितरण की स्टॉल्स लगाई गई जिसके चलते सड़कों पर जाम के हालात भी बन गए. नववर्ष के इस भव्य कार्यक्रम के लिए जयपुर में सुबह से ही भव्य तैयारियां चल रही थी जिसमें जयपुर के मानसरोवर, सांगानेर, चारदिवारी बाजार जैसे इलाकों में लोगों को सबसे ज्यादा दूध पिलाया गया.

गरम गरम दूध के लिए टूट पड़ी जनतानववर्ष पर जयपुर में दूध वितरण के कार्यक्रम में सभी जगहों पर लोगों इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. दूध के साथ लोगों को जलेबी, पकोड़ी का भी वितरण किया गया. जगह जगह टेंट लगाकर दूध गर्म करने के लिए बड़ी बड़ी कढ़ाईयों में लोगों के लिए दूध गर्म किया गया. शाम 7 बजे से लोगों को देर रात तक दूध का वितरण किया गया, दूध वितरण की हर जगह पर लोग भारी संख्या में दूध पीने के लिए पहुंचे. जयपुर में अलग-अलग जगहों पर हुए दूध वितरण कार्यक्रमों में सबसे ज्यादा भीड़ राजस्थान विश्वविद्यालय में रही जहां लोगों के लिए सबसे ज्यादा दूध गर्म किया गया था और लाइन लगाकर लोगों को दूध बांटा गया. सभी जगह पर दूध को स्वादिष्ट तरिके से तैयार करने के लिए दूध में केसर इलायची, ड्राइफ्रूट्स डाले गए. दूध वितरण के लिए सामाजिक संगठनों ने नववर्ष पर लाखों रूपए किए, ताकि जयपुर में दूध महोत्सव से एक अनोखा संदेश दिया जाए.

About the AuthorRupesh Kumar Jaiswal

A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें

Location :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

January 01, 2026, 16:01 IST

homerajasthan

जयपुर में न्यू ईयर का अनोखा जश्न! दारू नहीं दूध से हुई 2026 की शुरुआत…

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj