Jaisalmer News | Last Village of Rajasthan | India Pakistan Border Village | Pakistan Border View | Remote Village Rajasthan

Last Updated:December 18, 2025, 06:12 IST
Last Village of Rajasthan: जैसलमेर जिले में स्थित राजस्थान का आखिरी गांव भारत-पाकिस्तान सीमा के बेहद करीब है. इस गांव से पाकिस्तान साफ दिखाई देता है, लेकिन यहां रहने वाले लोगों को आज भी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं. गांव में न बिजली है और न ही पीने के पानी की स्थायी व्यवस्था. कठिन हालातों के बावजूद ग्रामीण सीमाओं की सुरक्षा और देश से जुड़ाव की भावना के साथ जीवन जी रहे हैं.
राजस्थान के ऐसे कई गांव है जहां अगर बात की जाए तो काफी विकास हुआ है लेकिन यहां एक भी ऐसा गांव भी है, जहां आज तक ना तो बिजली की और ना ही पानी की सुविधा है. यह गांव राजस्थान की आखिरी गांव है. यह भारत और पाकिस्तान बॉर्डर पर स्थित है.इस गांव से कुछ कदमों पर ही पाकिस्तान पहुंच सकत हैं.

इस गांव का नाम गजुओ की बस्ती है, ये गांव जैसलमेर से तनोट जाने वाले हाइवे के करीब पड़ता है. इस गांव का एक ड्रोन वीडियो सोशल मिडिया पर काफी वायरल हो रहा है. आप देख सकते हैं यहां एक भी गांव पक्का नहीं है। रेतीले टीलों के ऊपर बने इस गांव में कोई भी सरकारी सुविधा नहीं पहुंच पाती. चूंकि ये गांव भारत और पाकिस्तान के बॉर्डर का आखिरी गांव है,

भारत–पाकिस्तान सीमा से सटे राजस्थान के जैसलमेर जिले में विकास की तस्वीर आज भी अधूरी नजर आती है. जहां एक ओर प्रदेश के गांव आधुनिक सुविधाओं से जुड़ रहे हैं, वहीं सरहद पर बसा एक ऐसा गांव भी है, जो आज भी बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष कर रहा है. ये गांव आज भी कई सदियों से पीछे है. इस गांव में अभी तक एक भी पक्का घर नहीं है. इन सबके अलावा सरकार द्वारा शुरू हुई किसी भी सुविधा का लाभ इस गांव के लोग नहीं उठा पाते. वहीं गांव में ना तो बिजली की सुविधा है और ना पानी की. पीने के लिए गांव की कई महिलाएं दूर किमी तक पैदल जाती हैं.
Add as Preferred Source on Google

भारत पाकिस्तान बॉर्डर से सटे इस गांव की आबादी करीबन 150 के आसपास है. यहां लोग आज भी कई सदियों से पीछे चल रहे हैं. हालांकि बात गांव की खूबसूरती की जाए तो इसे देखने के लिए कई लोग गांव में आते हैं. महिलाओं को आप घूंघट में दूर-दूर तक पानी के लिए भटकते हुए देख सकते हैं.

जैसलमेर शहर से गजुओ की बस्ती तक पहुंचने के लिए सड़क मार्ग का उपयोग करना होगा. यह गांव सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित है, इसलिए यात्रा से पहले स्थानीय प्रशासन या सुरक्षा बलों से अनुमति लेना जरूरी हो सकता है. जैसलमेर रेलवे स्टेशन देश के प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है. आप दिल्ली, जोधपुर या जयपुर से सीधी ट्रेन लेकर जैसलमेर पहुंच सकते हैं. जैसलमेर सड़क मार्ग से राष्ट्रीय राजमार्गों के माध्यम से अच्छे से कनेक्टेड है. राजस्थान राज्य परिवहन निगम और निजी बस सेवाएं जोधपुर, जयपुर, बीकानेर आदि शहरों से जैसलमेर के लिए नियमित रूप से उपलब्ध हैं.
First Published :
December 18, 2025, 06:12 IST
homerajasthan
न बिजली, न पानी! फिर भी देशभक्ति से भरा राजस्थान का आखिरी गांव



