Rajasthan

जांगिड़ समाज ने शादियों में फिजूलखर्ची और दिखावे पर लगाई रोक… दो तोला सोना, दस तोला चांदी, प्री-वेडिंग शूट और डीजे पर प्रतिबंध

Last Updated:November 22, 2025, 18:57 IST

बाड़मेर, बालोतरा और जैसलमेर में जांगिड़ समाज ने शादियों में बढ़ते दिखावे और फिजूलखर्ची को रोकने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाया है. समाज ने फैसला किया है कि विवाह में अधिकतम दो तोला सोना और दस तोला चांदी का ही दहेज लिया जाएगा, प्री-वेडिंग शूट और डीजे पर पूरी तरह रोक रहेगी, और नशे, महंगे निमंत्रण पत्र व कपड़ों के लेन-देन पर भी प्रतिबंध रहेगा. इस निर्णय से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है, साथ ही समाज को अपनी पारंपरिक सादगी और मूल्यों की ओर लौटाने का संदेश भी मिला है.

ख़बरें फटाफट

बाड़मेर. सरहदी बाड़मेर-बालोतरा और जैसलमेर में जांगिड़ समाज ने शादियों में बढ़ते दिखावे और महंगे खर्चों पर लगाम लगाने के लिए ऐतिहासिक पहल की है. अब समाज में न प्री-वेडिंग शूट का दबाव होगा और न ही डीजे की भारी-भरकम धूम। दहेज में सिर्फ दो तोला सोना और दस तोला चांदी की सीमा तय की गई है. यह निर्णय खासतौर पर गरीब और मध्यम वर्ग को आर्थिक राहत देने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.

जांगिड़ समाज ने आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्गीय परिवारों को शादी के खर्चों के बोझ से बचाने के लिए एक बड़ा सामाजिक बदलाव लागू किया है. बाड़मेर, बालोतरा और जैसलमेर के जांगिड़ समाज की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विवाह समारोहों में फिजूलखर्ची और दिखावे पर रोक लगाई जाएगी.

फिजूलखर्ची और दिखावे को रोकना है उद्देश्य

महापंचायत की अध्यक्षता कर रहे जांगिड़ पंचायत बाड़मेर के अध्यक्ष प्रभुदयाल धीर ने कहा कि बढ़ती फिजूलखर्ची, दिखावे की परंपरा और सामाजिक प्रतिस्पर्धा से आम परिवार आर्थिक दबाव में आ गया है. शादी और अन्य आयोजनों पर होने वाला अनावश्यक खर्च कई बार परिवारों को कर्ज और तनाव की स्थिति में ले जाता है. ऐसे में समाज को अपनी मूल संस्कृति और सादगी की ओर लौटना बेहद जरूरी है.

दिखावे की होड़ में परिवार का टूट रहा ताना-बाना

जांगिड़ पंचायत के सचिव राजेंद्र कुमार बरड़वा के मुताबिक, पाश्चात्य संस्कृति के बढ़ते प्रभाव के कारण समाज मूल्यों और संस्कारों से दूर होता जा रहा है. आयोजन अब प्रतिष्ठा और दिखावे का माध्यम बन गए हैं, जिसके चलते कम आय वाले परिवार सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं. दिखावे की होड़ कई परिवारों को बिखेर रही है और सामाजिक संबंधों में कड़वाहट पैदा कर रही है.

जांगिड़ समाज मे इन निर्णय पर बनी सहमतिशादी-सगाई में सोने का अधिकतम 2 तोला और चांदी का 10 तोला तक उपयोग किया जाएगा. सभी सामाजिक कार्यक्रमों में नशे पर पूर्ण प्रतिबंध, प्री-वेडिंग समारोह और डीजे पर पूरी तरह रोक रहेगी. इसके साथ ही महंगे निमंत्रण पत्र और कपड़ों के लेन-देन पर रोक रहेगी. मृत्युभोज और वैकुंठ यात्रा पर पूर्ण प्रतिबंध के साथ ही मृत्यु के बाद मिष्ठान वितरण बंद किया गया है.

Monali Paul

Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें

Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW… और पढ़ें

Location :

Barmer,Rajasthan

First Published :

November 22, 2025, 18:57 IST

homerajasthan

जांगिड़ समाज ने शादियों में फिजूलखर्ची और दिखावे पर लगाई रोक,पढ़िए पूरी खबर

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj