World

Japan Earthquake Live Updates । Japan Earthquake News । Japan Tsunami Alert । जापान में 7.6 तीव्रता का भीषण भूकंप, 10 फीट ऊंची सुनामी का अलर्ट, जान बचाने के लिए भाग रहे लोग

Last Updated:December 08, 2025, 22:08 IST

Japan Earthquake Updates: जापान की राजधानी टोक्यो में रात 11:15 बजे 7.6 तीव्रता का भूकंप आया. जापान के मौसम विभाग ने होक्काइडो, आओमोरी, इवाते में 3 मीटर ऊंची सुनामी की चेतावनी जारी की है. प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा है.

ख़बरें फटाफट

जापान में 7.6 तीव्रता का भीषण भूकंप, 10 फीट ऊंची सुनामी का अलर्टजापान में भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है. (सांकेतिक तस्वीर)

टोक्यो. जापान में सोमवार रात धरती डोल उठी. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.6 मापी गई है. इसके तुरंत बाद उत्तर-पूर्वी तट पर 3 मीटर (10 फीट) तक ऊंची सुनामी आने की चेतावनी जारी की गई है. प्रशासन ने तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को तुरंत ऊंचे स्थानों पर जाने के लिए कहा है. यह चेतावनी होक्काइडो, आओमोरी और इवाते प्रान्तों के लिए जारी की गई है, जहां खतरा सबसे ज्यादा है. भूकंप का केंद्र तट से दूर बताया जा रहा है, लेकिन इसके झटके इतने तेज थे कि लोग घरों से बाहर निकल आए.

रात के अंधेरे में 10 फीट ऊंची लहरों का खौफ: भूकंप के झटके रात करीब 11:15 बजे महसूस किए गए. इतनी रात गए आए भूकंप ने लोगों को दहशत में डाल दिया. जेएमए ने साफ कहा है कि समुद्र में हलचल तेज है और 10 फीट तक ऊंची लहरें तट से टकरा सकती हैं. जापान के उत्तर और पूर्व के एक बड़े हिस्से में झटके महसूस किए गए. एजेंसी ने लोगों से अपील की है कि वे समुद्र तट से दूर रहें और सुरक्षित ठिकानों पर शरण लें.

होक्काइडो और आओमोरी में रेड अलर्ट: सुनामी की चेतावनी के बाद होक्काइडो, आओमोरी और इवाते प्रान्तों में सायरन बजने लगे हैं. स्थानीय प्रशासन ने इमरजेंसी सेवाओं को अलर्ट मोड पर डाल दिया है. 7.6 की तीव्रता वाला भूकंप बेहद खतरनाक माना जाता है. इससे इमारतों को नुकसान पहुंचने की भी आशंका है. फिलहाल नुकसान की विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.

About the AuthorRakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

First Published :

December 08, 2025, 20:33 IST

homeworld

जापान में 7.6 तीव्रता का भीषण भूकंप, 10 फीट ऊंची सुनामी का अलर्ट

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj