Sports

Jasprit Bumrah called Temba Bavuma dwarf: ईडन गार्डन्स टेस्ट में जसप्रीत बुमराह ने तेम्बा बावुमा को कहा था बौना

Last Updated:November 18, 2025, 06:01 IST

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया के सम्मानित खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह ने तेम्बा बावुमा के लिए एक ऐसे शब्द का इस्तेमाल किया, जिसके बाद उनकी जमकर आलोचना हुई. हालांकि, मैच के बाद वह तेम्बा से बात हुए दिखे, लेकिन क्या बुमराह के ऐसा करने से उन पर जो कलंक लगा है वह खत्म हो जाएगा.बुमराह आपसे ये उम्मीद नहीं थी, बावुमा के कंधे पर हाथ रखने से पाप नहीं धुलेंगे!तेम्बा बावुमा पर टिप्पणी करने के लिए बुमराह की हुई आलोचना

नई दिल्ली: जसप्रीत बुमराह, मौजूदा दौर में एक ऐसा नाम हैं जिससे दुनिया का शायद ही कोई ऐसा बल्लेबाज हो जो नहीं डरता हो. बुमराह ने ये डर कमाया है. अपनी घातक गेंदबाजी से. दुनिया के बड़े-बड़े दिग्गजों ने बुमराह का लोहा माना है. यही वजह है कि बुमराह आज भारतीय क्रिकेट टीम के एक सम्मानित खिलाड़ी हैं. बुमराह ने कुछ ही सालों में भारतीय क्रिकेट के लिए जो किया उसकी वजह से वह सम्मान के हकदार भी हैं, लेकिन उनकी एक गलती ने उनके सम्मानित छवि पर ऐसा दाग लगा दिया, जो शायद उनकी माफी से भी नहीं मिट पाए.

जसप्रीत बुमराह पर ये दाग साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में लगा. इस मैच में गेंदबाजी के दौरान बुमराह ने साउथ अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा के लिए एक ऐसे शब्द का इस्तेमाल किया, जिसे क्रिकेट में कभी भी मर्यादित नहीं माना जा सकता है. दरअसल बुमराह ने जब बावुमा के लिए एलबीडबल्यू की अपील की तो वह विकेटकीपर ऋषभ पंत के साथ सलाह के दौरान साउथ अफ्रीकी कप्तान को बौना कहा. बुमराह की ये टिप्पणी स्टंप माइक में कैद हो गई और देखते ही देखते हर जगह वायरल भी. इसके बाद बुमराह की खूब फजीहत हुई है.

क्या धुल पाएगा जसप्रीत बुमराह का पाप?

जसप्रीत बुमराह ने तेम्बा बावुमा के लिए जिस शब्द का इस्तेमाल किया उसके लिए निश्चित रूप से वह शर्मिंदा होंगे. बुमराह को भी एहसास होगा कि उन्होंने गलत किया. ऐसे में जब पहले टेस्ट के तीसरे दिन मैच खत्म हुआ तो पवेलियन लौटते समय से बुमराह तेम्बा के कंधे पर हाथ रखे हुए उनसे बात करते हुए दिखे. उनके हावभाव से ऐसा लगा कि मानों वह तेम्बा से अपनी भूल के लिए माफी मांग रहे हैं, लेकिन क्या बुमराह की ये माफी उन पर लगे कलंक को मिटा पाएगी.

भारत ही नहीं, पूरी दुनिया में सचिन तेंदुलकर का क्रिकेट के प्रति उनके जेंटलमैन रवैये का उदाहरण दिया जाता है. जसप्रीत बुमराह भी उसी भारतीय टीम के लिए खेलते हैं, जिसमें सचिन खेलते थे. बुमराह भी क्रिकेट के जेंटलमैन खिलाड़ी ही हैं. अनगिनत मौकों पर जब भी जरूरत पड़ी तो बुमराह ने बिना कुछ कहे अपने गेंद से विरोधियों को घुटने पर लाने का काम किया, लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में वह अपने मर्यादा को भूल गए. बुमराह भूल गए के जब वह मैच के लिए मैदान पर होते हैं तो हर कोने से उन पर कैमरे की नजर होती है. खिलाड़ियों की एक-एक हरकत कैमरे में कैद होती है. ऐसे में बुमराह को अगर अपने सम्मान को बनाए रखना है तो उन्हें आगे से इस तरह की हरकत से बचना होगा. क्योंकि आप अपने खेल से अनेकों रिकॉर्ड बना सकते हैं, लेकिन महान बनने के लिए आपको विरोधियों से भी सम्मान कमाना पड़ता है.

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्… और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

November 18, 2025, 06:01 IST

homecricket

बुमराह आपसे ये उम्मीद नहीं थी, बावुमा के कंधे पर हाथ रखने से पाप नहीं धुलेंगे!

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj