Sports

Jasprit Bumrah Update: सीरीज बीच में छोड़कर घर लौट गए जसप्रीत बुमराह, आगे खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दिया अपडेट

Last Updated:December 14, 2025, 21:20 IST

BCCI Update on Jasprit Bumrah Availability: जसप्रीत बुमराह रविवार (14 दिसंबर) को पर्सनल कारणों के चलते घर लौट गए, जिससे वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल के लिए उपलब्ध नहीं थे. ऐसा माना जा रहा है कि यह स्टार पेसर सीरीज के आखिरी दो मैच मिस कर सकता है. हालांकि, BCCI को ओर से एक अपडेट भी दिया गया है.सीरीज बीच में छोड़कर घर लौटे जसप्रीत बुमराह, आगे खेलेंगे या नहीं? BCCI का बयानटीम से कब जुड़ेंगे जसप्रीत बुमराह

नई दिल्ली. धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हुए तीसरे T20 इंटरनेशनल मैच का जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल हिस्सा नहीं थे. टॉस के वक्त कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जानकारी दी कि अक्षर तबीयत ठीक न होने की वजह से बाहर हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह निजी कारणों की वजह से घर लौट गए हैं. इस कारण टीम में दो बदलाव करने पड़े. हर्षित राणा और कुलदीप यादव को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया. इसके बाद से ही फैंस के मन में सवाल है कि क्या बुमराह बचे दो मैचों में खेलेंगे? इसे लेकर BCCI ने अपडेट दिया है.

क्या बुमराह खेलेंगे बाकी दो मैच?भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पुष्टि की कि बुमराह एक निजी मामले के लिए मुंबई लौट गए हैं. अपडेट में यह भी कहा गया कि अभी स्पष्ट नहीं है कि सीरीज के बचे हुए मैचों के लिए यह तेज गेंदबाज टीम के साथ जुड़ पाएंगे या नहीं. चौथा और पांचवां T20I 17 और 19 दिसंबर को लखनऊ और अहमदाबाद में खेला जाना है. BCCI ने बयान में कहा, ‘जसप्रीत बुमराह निजी कारणों से घर लौट गए हैं और वह इस मैच के लिए अनुपलब्ध रहेंगे. शेष मैचों के लिए उनके टीम में शामिल होने पर जल्द ही अपडेट दिया जाएगा.’

टीम से कब जुड़ेंगे जसप्रीत बुमराह.

32 वर्षीय गेंदबाज ने कटक में खेले गए सीरीज के पहले मैच में 2 विकेट हासिल किए थे, लेकिन न्यू चंडीगढ़ में खेले गए दूसरे मैच में 45 रन देकर कोई विकेट नहीं ले पाए. इससे पहले, बुमराह साउथ अफ्रीका के विरुद्ध तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे.

भारत-साउथ अफ्रीका ने क्या-क्या बदलाव किए?सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती को भारत की प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. वहीं, एडेन मार्करम के नेतृत्व में साउथ अफ्रीकी टीम क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, देवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डोनोवन फरेरा, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्त्जे, लुंगी एनगिडी और ओटनील बार्टमैन के साथ उतरी.

About the AuthorShivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

December 14, 2025, 21:09 IST

homecricket

सीरीज बीच में छोड़कर घर लौटे जसप्रीत बुमराह, आगे खेलेंगे या नहीं? BCCI का बयान

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj