Jawai River New Bridge | Jawai Bridge Project | Heavy Rain Connectivity | Two District Connectivity Rajasthan | New Bridge Infrastructure

Last Updated:December 28, 2025, 17:41 IST
Jawai River New Bridge: जवाई नदी पर बनने वाला नया पुल क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा. अब भारी बारिश के दौरान भी आवागमन बाधित नहीं होगा और दो जिलों के बीच संपर्क बना रहेगा. वर्षों से बरसात में रास्ता बंद होने की समस्या से जूझ रहे लोगों को इससे निजात मिलेगी. यह पुल न केवल यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाएगा, बल्कि व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी आसान करेगा, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी.
पाली. अब की बारिशो में न तो लोग डूबेंगे और न ही सुमेरपुर और शिवगंज का आपस में संपर्क कभी टूटेगा. ऐसा इसलिए क्योकि राजस्थान सरकार द्वारा जवाई नदी पर पुल का निर्माण कार्य करवाया जाएगा. इस पुल के कार्यो का शिलान्यास हो चुका है जहां अब जल्द ही पुल के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा. 25 करोड से अधिक की राशि से इस पुल का निर्माण होगा जिससे सुमेरपुर और शिवगंज के बीच आवागमन सुगम होगा. साथ ही यहां के ग्रामीणों को बारिश के मौसम में एक बडी राहत मिलने वाली है.
अक्सर बारिशो में यह देखा गया है कि पुल के अभाव में जवाई नदी के ओवरफ्लो होने के बाद यहां पानी इस कदर एकत्रित हो जाता है कि जान को दाव पर लगाकर लोगो को सुमेरपुर और शिवगंज जाना पडता था जो अब ऐसा देखने को नही मिलेगा.
25 करोड से बनेगा पुल राज्य के पशुपालन, गोपालन एवं डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत और ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, आपदा प्रबंधन सहायता राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने शुक्रवार को सुमेरपुर-शिवगंज संपर्क मार्ग पर जवाई नदी पर प्रस्तावित पुल के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया. यह पुल 25.66 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा, जिससे सुमेरपुर और शिवगंज के बीच आवागमन सुगम होगा.
अब नही होगी यह परेशानियां जवाई नदी पर पुल बनने से बरसात के दिनों में यातायात बाधित होने की समस्या से निजात मिलेगी. इससे किसानों, पशुपालकों और आमजन को सीधा लाभ मिलेगा. यह पुल क्षेत्र को मुख्य सड़कों से जोड़ेगा, जिससे व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी और क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को मजबूती मिलेगी. जवाई नदी उफान पर आने के दौरान सुमेरपुर-शिवगंज संपर्क पुल पर कई बार यातायात बाधित हो जाता था, जिससे पाली और सिरोही जिलों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था. इसी समस्या को देखते हुए बजट 2024-25 में पुल के पुर्न निर्माण और ऊंचाई बढ़ाने की घोषणा की गई थी.
दो जिलो का संपर्क सूत्र है यह पुल गौरतलब है कि बारिश में पुराने पुल के टूटने से इसकी आवश्यकता और भी स्पष्ट हो गई. पूर्व में स्वीकृति मिलने के कारण अब निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जा सका है. यह पुल केवल सुमेरपुर और शिवगंज ही नहीं, बल्कि पाली और सिरोही जिलों का महत्वपूर्ण संपर्क सूत्र है. पुल के निर्माण से कृषि उत्पादों के परिवहन, व्यापार, यातायात और अन्य आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि होगी. साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण किया जाए.
About the AuthorJagriti Dubey
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें
First Published :
December 28, 2025, 17:41 IST
homerajasthan
सालों का इंतजार खत्म! जवाई नदी पर नया पुल बदलेगा दो जिलों की तस्वीर



