Jay Shah honoured Outstanding Achievement Award in CNN- IOTY 2025: आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने ‘आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट अवॉर्ड’ किसे किया डेडिकेट?

Last Updated:November 28, 2025, 22:21 IST
Jay Shah honoured Outstanding Achievement Award in CNN- IOTY 2025: जय शाह को नई दिल्ली में CNN- के ‘इंडियन ऑफ द ईयर’ के मंच पर आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. आईसीसी के चेयरमैन ने इस अवॉर्ड को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व चैंपियन कप्तान हरमनप्रीत कौर, पूर्व तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी और पूर्व कप्तान मिताली राज को डेडिकेट किया है.
जय शाह को मिला बड़ा अवॉर्ड.
नई दिल्ली. आईसीसी के चेयरमैन जय शाह को ‘CNN- इंडियन ऑफ द ईयर’ के मंच पर ‘इंडियन विमेंस क्रिकेट में योगदान के लिए आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया. शाह दिसंबर 2024 तक बीसीसीआई के सेक्रेटरी भी रहे. इस दौरान उन्होंने कई बड़े फैसले लिए. जिसमें पुरुषों और महिला क्रिकेटरों के बीच सैलरी में समानता और विमेंस प्रीमियर लीग शुरू करना शामिल है.आईसीसी चेयरमैन ने इव अवॉर्ड को विमेंस क्रिकेट और आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप 2025 जीतने वाली मौजूदा टीम को डेडिकेट किया. जय शाह ने मंच पर मौजूद हरमनप्रीत कौर, झूलन गोस्वामी और मिताली राज का नाम लेकर उन्हें इसे समर्पित किया.
जय शाह (Jay Shah) ने इस मौके पर कहा, ‘हरमन यहां हैं. झूलन दी और मिताली भी हैं. मैं यह अवॉर्ड आप सभी को डेडिकेट करना चाहता हूं.’ शाह ने बीसीसीआई सेक्रेटरी के तौर पर अपने समय के बारे में बताया और इंडियन क्रिकेट को बेहतर बनाने के लिए उठाए गए जरूरी कदमों पर बात की. जिसमें भारतीय घरेलू क्रिकेट को मज़बूत करना, एक बड़ी मीडिया राइट्स डील करना, और भी बहुत कुछ शामिल है. बकौल जय शाह, ‘मैं आप सभी भी को 1 दिसंबर, 2024 से पहले के समय में वापस ले जाना चाहता हूं, क्योंकि 1 दिसंबर, 2024 को मैं आईसीसी का प्रेसिडेंट बना था. 23 अक्टूबर, 2019 को मैंने बीसीसीआई के सेक्रेटरी के तौर पर चार्ज संभाला और उस दिन से 1 दिसंबर, 2024 तक, हमने कई जरूरी फैसले लिए और कई माइलस्टोन हासिल किए.
जय शाह को मिला बड़ा अवॉर्ड.
Congratulations Jay Shah Bhai
“INDIAN OF THE YEAR”🥳🥳🥳🥳🥳
A remarkable acknowledgment of his contribution and influence on world cricket. 💯🔥🇮🇳



